featured यूपी

शादी के मंडप से प्रेमी से संग फरार हुई ये दुल्हन, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

शादी के मंडप से प्रेमी से संग फरार हुई ये दुल्हन, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

चित्रकूट। आपने फिल्मों में अक्सर देखा होगा की शादी के मंडप से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाती है। फिल्म की ऐसी ही एक कहानी चित्रकूट में हकीकत के पर्दे पर उतर गई। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन अपने मंडप से प्रेमी संग फरार हो गई।

दरअसल, मऊ के एक गांव में किसान ने बड़ी बेटी की शादी सुरौंदा गांव के एक युवक से तय की। शनिवार की दूल्हा बारात लेकर दरवाजे पर पहुंचा। बरातियों का खूब स्वागत-सत्कार हुआ। एक ओर द्वारचार हो रहा था तो दूसरी ओर बराती भोजन कर रहे थे। इस बीच अचानक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। दुल्हन के लापता होने की खबर मिलते ही बरातियों में खलबली मच गई।

स्टेज पर दूल्हे को बैठे जब काफी देर हो गई और दुल्हन नहीं आई तो वर पक्ष ने कन्या पक्ष से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद पता चला कि दुल्हन गायब हो गई। असलियत सामने आने पर दुल्हन के पिता ने छोटी बेटी के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखा लेकिन नाबालिग होने के कारण वर पक्ष सहमत नहीं हुआ। बात जब ज्यादा बढ़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। रविवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और उधर पुलिस दुल्हन की तालश में जुट गई। देर शाम पुलिस ने दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ उसके घर पर पाया। पुलिस दोनों को साथ लेकर थाने आई और बताया कि वह मंडप में जाने से पहले अपने प्रेमी संग घर से भाग गई थी।

परिवार के काफी समझाने-बुझाने पर जब दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो दूल्हा और बरात बेरंग लौट गई। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बुद्दन उर्फ रामकेश पटेल और उसके भाई बड़का पटेल पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related posts

9 दिसंबर 2021 का राशिफल: गुरुवार, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Neetu Rajbhar

काल बना कोरोना: 24 घंटे में 96 हजार से ज्यादा केस, 446 मौतें

Saurabh

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 323 अंक के नीचे

Rahul