featured देश

काल बना कोरोना: 24 घंटे में 96 हजार से ज्यादा केस, 446 मौतें

corona1 काल बना कोरोना: 24 घंटे में 96 हजार से ज्यादा केस, 446 मौतें

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा केस भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 96 हजार 982 नए मामलों की पुष्टि हुई हैं। और 446 लोगों की कोरोना से जान चली गई। हालांकि इस बीच 50 हजार 143 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। इससे पहले देश में एक लाख तीन हजार केस दर्ज किए गए थे। देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 25 करोड़ 2 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 49
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 17 लाख 32 हजार 279
कुल एक्टिव केस- सात लाख 88 हजार 223
कुल मौत- एक लाख 65 हजार 547

केजरीवाल सरकार लगा सकती है नाईट कर्फ्यू

दिल्ली में लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार नाईट कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि सरकार नाईट कर्फ्यू पर विचार कर रही है। साथ ही कर्फ्यू के समय पर भी विचार किया जा रहा है, और यह वक्त रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का हो सकता है। इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रही है,पर लॉकडाउन लगाने का अभी कोई विचार नहीं है।

महाराष्ट्र में सख्त पाबंदियां

महाराष्ट्र में सोमवार रात से लागू हुए लॉकडाउन के दायरे से पेट्रोल पंप, सरकारी और निजी सुरक्षा सेवाओं और फल विक्रेताओं को भी कड़े प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखते हुए इन्हें आवश्यक सेवाओं की लिस्ट में जोड़ दिया गया है। संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार यह छूट दी गई है। हालांकि, सोमवार को जारी संशोधित आदेश में जिन प्रतिष्ठानों के कार्यालयों को संचालन की अनुमति दी गई है, उनके कर्मचारियों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराना होगा।

कल 43 लाख लोगों को लगा टीका

देशभर में 8 करोड़ 31 लाख कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 43 लाख टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

घटकर रहा रिकवरी रेट

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी पहुंच गया है, जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से घटकर 92.48 फीसदी पहुंच गई है। कोरोना के एक्टिव मामलों में भारत दुनिया में 5वें स्थान पर है।

Related posts

लोकबंधु अस्पताल प्रशासन ने कोविड मरीजों के लिए शुरू की यह सेवा

sushil kumar

प्रिंस विलियम, शाही परिवार पर नस्लभेद का आरोप लगाना ग़लत

Aman Sharma

मोदी कुर्ते के बाद छाया मोदी गमछे का फैशन-बना स्टाइल आइकन

mohini kushwaha