Breaking News यूपी

प्रधान के हमलावरों पर हो कार्रवाई, वरना करेंगे आंदोलन : सतीश समर

सतीश समर प्रधान के हमलावरों पर हो कार्रवाई, वरना करेंगे आंदोलन : सतीश समर
  • प्रधान पर जानलेवा हमले का युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने लिया संज्ञान
  • प्रधान एल वी सविता पर जानलेवा हमले के बाद मिलने पहुँचे सतीश समर

लखनऊ। माल में प्रधान एल वी सविता पर हमले के बाद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सतीश समर ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाने का आश्वासन भी दिया।

प्रधान एल बी सविता पर हमले के बाद बड़ी संख्या में उनके आवास पर समर्थकों और सपा नेताओं का तांता लग गया। सतीश समर के नेतृत्व में कई लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जिसमें प्रमुख अरुण कुमार बंकी, अभिषेक नन्दवंशी, जय सिंह वर्मा, अरुण शर्मा आदि रहे।

युवजन सभा के प्रदेश सचिव सतीश समर ने आरोप लगाया कि कि माल मलिहाबाद ब्लॉक के ग्राम आठ गढ़ी सौरा से नवनिर्वाचित प्रधान लाल बहादुर सविता (जिला सचिव सपा लखनऊ) पर भाजपा के लोगों ने राह चलते हमला कर दिया गया। जिसमे उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप चोटिल हो गए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सत्ताधारियों के दवाब में मामले में लीपापोती करने लगी। जब हमें जानकारी मिली तो हमने वहां पहुँचकर जिला प्रशासन एवँ पुलिस को चेताया कि यदि हमलावरों की गिरफ्तारी नही हुई तो हम जल्द आंदोलन को बाध्य होंगे।

सतीश समर ने कहा कि पंचायत चुनावों में सपा की सफलता से सत्ताधारी बीजेपी के लोग बौखला गए हैं। अब वे हिंसा पर उतारु हो गए हैं। जनता के बीच भाजपाईयों के प्रति नाराजगी है। इसका नजारा पंचायत चुनावों में भी देखने को मिला है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग अब हार नहीं पचा पा रहे हैं। वे विरोधियों पर हमले कर रहे हैं। सबसे दुखद बात यह है कि उनके इस कृत्य में प्रशासन के लोग भी साथ दे रहे हैं। लेकिन, इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सतीश समर ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम समाजवादी हैं। आंदोलन ही हमारी पहचान है। हर अन्याय के खिलाफ हमने आवाज बुलंद की है। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई नहीं करेगा तो हम आंदोलन करेंगे।

उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। कोई भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। आलम यह है कि जेलों में भी हत्याएं हो रहीं है। क्या ये बिना सरकारी सहायता के संभव है।

सतीश ने कहा कि योगी सरकार के अन्याय से जनता उब चुकी है। उन्हें इसका परिणाम 2022 के विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता का खुलकर दुरूपयोग हो रहा है। पुलिस का खौफ अपराधियों में अब नहीं रहा है। यही कारण है कि लगातार उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

Related posts

बुलंदशहर हिंसा: गोकशी मामले में दो नाबालिगों के नाम एफआईआर, पुलिस ने की पूछताछ

mahesh yadav

अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद सीएम और डिप्टी सीएम लोकसभा से दे सकतें हैं इस्तीफा

Pradeep sharma

अहमद मुर्तजा को NIA कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, गोरखनाथ मंदिर पर आतंकी हमले का दोषी है अहमद

Rahul