featured देश

वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी डॉ.केके अग्रवाल का निधन

KK AGGARWAL वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी डॉ.केके अग्रवाल का निधन

IMA के पूर्व प्रेसिडेंट और पद्मश्री डॉक्टर केके अग्रवाल का बीती रात 11.30 बजे निधन हो गया। बीते कई दिनों से डॉ. केके अग्रवाल को कोरोना होने के बाद एम्स के ICU में भर्ती कराया गया था। जिनका निधन चिकित्सा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

ट्विटर हैंडल से ही मिली निधन की जानकारी

बता दें कि डॉक्टर के के अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से दी गई। उनके ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा कि काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया। जब से वो डॉक्टर बने थे उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था।

28 अप्रैल को केके अग्रवाल ने दी थी जानकारी

बीते 28 अप्रैल को डॉक्टर केके अग्रवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है। हालांकि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वो लोगों को एजुकेट करने के काम में लगे हुए थे।

कौन थे डॉक्टर केके अग्रवाल ?

केके अग्रवाल ने 1979 में नागपुर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इसी विश्वविद्यालय से 1983 में MS की डिग्री हासिल की। डॉक्टर केके अग्रवाल हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट थे। और इससे पहले वो IMA के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं साल 2010 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

2 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

इस महीने शुरू होगा दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का हवाई सर्वेक्षण, 800 किलोमीटर होगी कॉरिडोर की लंबाई

Trinath Mishra

TokyoOlympic2020: सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम, प्रियंका गांधी ने दी बधाई

Shailendra Singh