featured यूपी

उन्नाव में वर्चस्व को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच फायरिंग, दो महिलाओं को लगी गोली

उन्नाव में वर्चस्व को लेकर दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच फायरिंग, दो महिलाओं को लगी गोली

उन्नाव। उन्नाव में दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच हुई कई राउंड फायरिंग की खबर सामने आ रही है। वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लग गई है। इससे पहले भी वर्चस्व को लेकर इन दोनो पक्षों में फायरिंग की घटना हो चुकी है। गोली लगने से एक किशोरी और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पूरा मामला फतेहपुर के चौरासी क्षेत्र के पट्टी हमीद गांव का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस के पहुंचते ही घटनास्थल से फायरिंग के आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चाची-भतीजी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवती की मां ने प्रधान उम्मीदवार के समर्थक और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है दो प्रधान प्रत्याशियों में काफी दिनों से खुन्नस चल रही थी। इसी बात को लेकर ये फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई है।

पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं क्षेत्र में फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल व्याप्त है।

Related posts

महिलाओं ने शराब बंदी के खिलाफ सदर सांसद को सौंपा ज्ञापन

Nitin Gupta

पीएम मोदी का असम सहित मणिपुर का दौरा आज, परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन

Ankit Tripathi

कोरोना के बीच इस देश में हुई 300 से ज्यादा हाथियों की एक साथ रहस्यमय मौत..

Mamta Gautam