featured लाइफस्टाइल

ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक, जाने एक दिन में कितना पिएं पानी

women water ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक, जाने एक दिन में कितना पिएं पानी

Health Tips: पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। एक स्वस्थ इंसान के अंदर करीब 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए हनिकारक है। आज हम आपको बताएं कि ज्यादा पानी पीने के क्या-क्या नुकसान है। ज्यादा पानी पीने से स्वस्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती है। जिसे मेडिकल में ओवरहाइड्रेशन (overhydration) कहा जाता है।

एक इंसान को कितना पानी पीना चाहिए। ये कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे कि आपकी उम्र क्या है और आपका स्वास्थ्य कैसा है।

ज्यादा पानी पीने से समस्या

ज्यादा पानी पीने से हमारी किडनी पर भी असर पड़ता है। ऐसे में उन लोगों के लिए परेशानी होने लगती है, जिनकी किडनी पानी को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाती है। अगर आप बहुत कम समय में 3 से 4 लीटर पानी पी रहे हैं तो आपको hyponatremia जैसी बीमारी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपके शरीर में ब्लड से सोडियम की मात्रा कम होने लगती है।

कई महिलाएं पानी के फायदे जानकर ज्यादा पानी पीने लगती हैं। लेकिन आपको बता दें जरूरत से ज्यादा पानी पीते रहने से महिलाओं के हार्मोंस भी गड़बड़ हो सकते हैं। इसके अलावा आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

दिन में कितना पानी है जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक स्वस्थ आदमी को दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। हम सभी के शरीर का एक अलग सिस्टम होता है। हमें उसी के हिसाब से भूख और प्यास लगती है। इसीलिए कहा जाता है जितनी प्यास लगे उतना ही पानी पीना चाहिए।

Related posts

Kiss करते हुए प्रियंका और निक नाइट क्लब में हुए स्पॉट, वीडियो हुआ वायरल

mohini kushwaha

बुलंदशहरः बिहार ले जा रही 100 पेटी अवैध शराब बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

Shailendra Singh

चांद पर पहुंचा चंद्रयान, साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश

Rahul