मनोरंजन featured

Kiss करते हुए प्रियंका और निक नाइट क्लब में हुए स्पॉट, वीडियो हुआ वायरल

priyanka with nick Kiss करते हुए प्रियंका और निक नाइट क्लब में हुए स्पॉट, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिश्तें को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही हैं जिसमें निक और प्रियंका एक दूसरे को किस करने की कोशिश कर रहे हैं बता दें कि ये वीडियो एक नाइट क्लब में एक पार्टी का है जिसमें दोनों एक दूसरें को किस करने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो में दोनों नाइट क्लब में हैं और प्रियंका पीले कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

किस करते हुए प्रियंका और निक
किस करते हुए प्रियंका और निक


किस करते हुए स्पॉट 

वीडियो में प्रियंका और निक ने एक-दूसरे को किस भी किया । किसी ने दूर से इस वीडियो को शूट किया है । प्रियंका कुछ कहते हुए हंस रही हैं । तभी निक उन्हें किस कर लेते हैं ।सूत्रों की मानें तो प्रियंका निक से सगाई कर चुकी हैं। और दोनों सितंबर में एक दूसरें के साथ शादी कर सकते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे । तब दोनों के हाथों में एक जैसी रिंग थी। बता दें कि प्रियंका हॉलीवुड सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं जो उनसे 10 साल छोटे हैं।

आपको बता दें कि इसके अलावा प्रियंका भारत की वजह से भी काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका ने फिल्म भारत को छोड़ दिया है जिसकी वजह से सलमान खान के साथ उनके रिश्ते कुछ खास अच्छें नहीं चल रहे हैं। हाल ही में एक शो के दौरान सलमान खान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को इग्नोर करते दिखे थे। बता दें कि प्रियंका के फिल्म छोड़े जाने को लेकर सलमान खान ने प्रियंका के साथ अब किसी भी फिल्म में काम करने से मना किया है।

ये भी पढ़ें:-

जब सलमान खान ने किया प्रियंका चोपड़ा की मां को इग्नोर तब बदले में मिला ये जवाब

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी भारत तो सलमान के पिता ने कहा, कोई भी आ जाएगा उसकी जगह

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी फिल्म भारत, तो भड़के सलमान कहा, अब कभी नहीं करेंगे साथ काम

Related posts

अब सुशांत और नवाज के साथ माधवन भी कहेंगे ‘चंदा मामा दूर के’

shipra saxena

Breaking News: सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश

Neetu Rajbhar

राजीव खंडेलवाल को अपना ही मजाक पढ़ा भारी, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो!

mohini kushwaha