Breaking News यूपी

नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान जारी

sanitization नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान जारी

लखनऊ। कोरोना की चेन पर लगाम लगाने के लिए यूपी में सभी जिम्मेदार हाड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम ने सैनिटाइजेशन अभियान को और तेज कर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सभी आठ जोनों के जोनल को जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अपनी टीम के साथ सैनिटाइजेशन अभियान को दिन रात चला रहे हैं।

कोरोना  की लड़ाई में  नगर निगम ने शहर के 60 वॉर्ड में सैनिटाइजेशन का काम किया। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि अब शहर के बड़े कंटेनमेंट जोन में सेनीटाइजेशन के साथ स्‍वच्‍छता अभियान भी चलाएगा। इसमें नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव से लेकर, नालो व नालियों की सफाई शामिल रहेगी।

नगर आयुक्त नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान जारी
नगर आयुक्‍त अजय द्विवेदी

नगर आयुक्‍त अजय द्विवेदी के नेतृत्‍व में कंटेनमेंट जोन में वृहद सफाई अभियान की शुरूआत घंटाघंर से सुबह 9 बजे की गई। बताया कि यह अभियान शहर के बड़े कंटेनमेंट जोन अलीगंज, इंदिरानगर, चिनहट, टूडि़यागंज समेत सिल्‍वर जुबली के अन्‍तर्गत आने वाले 60 वार्डों में चलाया गया। अभियान के दौरान कंटेनमेंट जोन में खाली पड़े प्‍लाटों से कूड़ा उठाया गया, घरों व दुकानों का सेनीटाइजेशन किया गया, मलेरिया व दूसरी बीमारियों से बचने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया, नालियों के बाहर ब्‍लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नालों व नालियों की सफाई और फॉगिंग का काम किया गया।

3374 कर्मचारियों ने उठाया बीड़ा 

शहर को कोरोना से आजादी दिलाने के लिए नगर निगम ने बड़ी शुरूआत की है। नगर आयुक्‍त अजय द्विवेदी ने बताया कि इस काम में 3374 सफाई कर्मचारियों का लगाया गया है। इसके अलावा 194 कूड़ा कलेक्‍शन गाडि़या, 60 नाला सफाई गैंग, 120 फॉगिंग मशीनें लगाई गई है। नगर आयुक्‍त ने बताया कि लोगों को मलेरिया व मच्‍छरों से होने वाली बीमारी से बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है। इस पूरे अभियान में 20 कुंतल चूना, 10 कुंतल मेलीथियान, 20 कुंतल ब्‍लीचिंग पाउडर व 500 लीटर सोडियम हाइपरक्‍लोराइट का उपयोग किया गया है।

Related posts

UP के युवाओं के लिए निकली बंपर शिक्षक भर्ती, जानिए आवेदन की तारीख  

Shailendra Singh

एलडीए लगायेगा मकान और प्लॉट से जुड़े फर्जीवाड़े पर रोक, समिति का हुआ गठन

Aditya Mishra

जनरल इलेक्शन 2019: सिर्फ 240 सीटों पर मतदान बाकी, जानें क्या है बड़ी वजह

bharatkhabar