featured यूपी

भारतीय जनता पार्टी आज मनाएगी अपना स्थापना दिवस

स्थापना दिवस पर भाजपा की तरफ से कई कार्यक्रम, पीएम मोदी का होगा संबोधन

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को अपना स्थापना दिवस मनायेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका ऑनलाइन संबोधन सुबह 10:30 बजे होगा।

जिला और महानगर कार्यालय पर होंगे कार्यक्रम

स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राज्य मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय, जिला और महानगर कार्यालय पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का डिजिटल संबोधन भी होगा, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जाएगा।

कार्यकर्ता लगाएंगे अपने घरों पर पार्टी का झंडा

भाजपा के बढ़ते वर्चस्व और प्रभाव को आज जमीन पर देखा जा सकेगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और सांकेतिक रूप से मजबूती को दर्शाने की कोशिश करेंगे। राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना जाएगा। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी बूथ समिति की बैठक भी करेंगे, जिसमें पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी बातचीत हो सकती है।

कार्यक्रम में मौजूद होंगे कई महत्वपूर्ण लोग

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा मुख्यालय पर कई बड़े चेहरे मौजूद होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति होगी। इनके अलावा जिलों में होने वाले अन्य कार्यक्रमों में मंत्री, विधायक और सांसद अपनी भागीदारी दिखाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को की गई थी। कड़ी मेहनत के साथ आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा की गई थी।

Related posts

नवजोत सिंह सिद्धू के बचाव में उतरे दिग्विजय सिंह, बीजेपी पर किया वार

mahesh yadav

डायल 100 के पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग

Breaking News

राजधानी दिल्ली में मंदिर-मजार पर चला बुलडोजर, ड्रोन से की गई निगरानी

Rahul