featured यूपी

क्या अखिलेश यादव को कहा था कि भैंस चराने भेजेंगे? निरहुआ ने दिया दिलचस्प जवाब

क्या अखिलेश यादव को कहा था कि भैंस चराने भेजेंगे? निरहुआ ने दिया दिलचस्प जवाब

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 13 अप्रैल को होने वाले भोजपुरी सबरंग अवॉर्ड समारोह में शामिल होने आए गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव से भारत खबर के संवाददाता ने तीखे सवाल जवाब किए। कई सवालों पर निरहुआ बेबाकी से बोले तो कई पर अटकते भी नजर दिखाई दिए।

निरहुआ ने हाल ही में होली पर हिट हुए ‘बुरा ना मानो होली है’ गाने में अखिलेश के ऊपर किए गए कटाक्ष से किनारा कर लिया। जब भारत खबर के संवाददाता ने उनसे पूछा कि आप गाने में कई जगह कह रहे हैं कि यूपी कि राजनीति में ओवैसी कि एंट्री के बाद समीकरणों कि ऐसी तैसी होगी, लोग अब जाकर भैंस चराएंगे। क्या यह सपा मुखिया को लेकर कहा गया है?

निरहुआ ने किया सवाल के जवाब से इनकार

इस पर निरहुआ ने इनकार करते हुए कहा कि इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया है। मगर, जिस तरह विपक्ष राजनीति कर रहा है, उसको देखकर ऐसा ही लग रहा है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ से भारत खबर ने यह भी पूछा कि फिल्मों और गानों में भी आपका एक राजनीतिक रंग दिखाई देता है। गानों या डायलॉग के माध्यम से आप एक विशेष पार्टी का प्रचार करते नजर आते हैं।

गाने में सिर्फ कटाक्ष है: निरहुआ

निरहुआ ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। हां, वो अब राजनेता जरूर हैं लेकिन इसको अपने कला का माध्यम से भुनाता नहीं हूं। कई गानों में राजनीतिक चटख जरूर है लेकिन वो कटाक्ष तक ही सीमित है। इसमें किसी भी प्रकार से किसी पार्टी या नेता का प्रचार नहीं होता। सब पर बराबर कटाक्ष किया जाता है।

Related posts

भारत ने समझौते का उल्लंघन किया तो कानूनी कार्रवाई करेंगे: पाकिस्तान

bharatkhabar

पकड़े गये बदमाशों की खातिरदारी में जुटी पुलिस

piyush shukla

मुलायम से मुलाकात के बाद शिवपाल ने की प्रेस कॉफ्रेंस

piyush shukla