मनोरंजन

कबीर बेदी ने हिलेरी की जीत की कामना की

kabir bedi कबीर बेदी ने हिलेरी की जीत की कामना की

मुंबई। अभिनेता कबीर बेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना करते हुए कहा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति पद पर जीतना ऐतिहासिक घटना होगी। कबीर ने रविवार को ट्विटर पर अमेरिकी चुनाव में क्लिंटन की सफलता की कामना की। चुनाव मंगलवार को आयोजित होगा। कबीर ने ट्वीट किया, “हिलेरी क्लिंटन को अमेरिकी चुनाव 2016 में सफलता के लिए शुभकामना। अमेरिका में महिला राष्ट्रपति सचमुच ऐतिहासिक घटना होगी। मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं।”

कबीर चार दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा हैं। वह ‘खून भरी मांग’ और ‘तलाश : द हंट बिगिंस..’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 70 वर्षीय अभिनेता ने ‘ऑक्टोपसी’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में भी काम किया है। कबीर हाल ही में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े भी थे।

Related posts

ऋतिक की अगली 6 फिल्मों के अधिकार 500 करोड़ में बिके

bharatkhabar

बिग बॉस 12: जानिए बिग बॉस के दूसरे हफ्ते के लिए कौन है नॉमिनेट और कौन है सेफ

Rani Naqvi

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी फिल्म भारत, तो भड़के सलमान कहा, अब कभी नहीं करेंगे साथ काम

mohini kushwaha