featured देश

देश में कोरोना का कहर, दूसरी लहर की चेतावनी

corona virus new strain देश में कोरोना का कहर, दूसरी लहर की चेतावनी

कोरोना की दूसरी लहर ने देश में दस्तक दे दी है। दूसरी लहर के आते ही एकबार फिर कोरोना वायरस तेजी से फैलता दिख रहा है। देश में 161 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 62 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 62 हजार से ज्यादा नए कोरोना के केस आए हैं।

वहीं 291 लोगों से ज्यादा लोग कल इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि 30 हजार से ज्यादा मरीज कल ठीक भी हुए हैं, जिसके साथ ही देश में कुल सही हुए लोगों की संख्या 1 करोड़ 12 लाख 95 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं देश में कोरोना के मामले 1 करोड़ 19 लाख 9 हजार के करीब हो गए हैं।

लगातार सुधर रहा रिकवरी रेट

कोरोना वैक्सीन आने के बाद से देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में अब कोरोना के एक्टिव केस 4 लाख 52 हजार 647 बचे हैं, और रिकवरी रेट तेजी से सुधर रहा है। जहां अबतक 1 करोड़ 12 लाख 95 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं…

महाराष्ट्र में भी रफ्तार बढ़ी

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है, जहां से 60 फीसदी से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, करीब 75 फीसदी एक्टिव केस सिर्फ तीन राज्य महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 36 हजार 902 नए केस सामने आए हैं। वहीं अकेले मुंबई में 5 हजार से ज्यादा केस आए। और 112 लोगों की मौत हो गई। अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 26 लाख 37 हजार के पार हो गई है. जबकि अबतक 23 लाख से ज्यादा लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं अब 2 लाख 82 हजार 735 लोगों का इलाज चल रहा है। और 53 हजार 907 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार तेज

वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है। बता दें साल 2021 में दिल्ली में एक दिन में ये अबतक के सबसे ज्यादा केस हैं। जहां चिंता की बात ये है कि दिल्ली में हर रोज केस 1000 से ऊपर जा रहे हैं।

होली को लेकर सरकार परेशान

कोरोना वायरस के खिलाफ एकबार फिर सरकारों ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। 29 मार्च को होली का त्यौहार है जिसे लेकर तमाम राज्य सरकारों ने होली के सार्वजनिक समारोहों पर पाबंदी लगा दी है। चिंता इस बात को लेकर भी है कि होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़ा संकट पैदा कर सकती है।

Related posts

दिल्ली सरकार का गेस्ट टीचरों को तोहफा, सैलरी में किया इजाफा

shipra saxena

घुम्मकड़ लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ट्रैवल इंश्योरेंस, जानिए क्या है इसकी योग्यता

Trinath Mishra

दिल्ली की इन जगहों पर है भूतों का डेरा, भूलकर भी ना करें सफर

Vijay Shrer