featured यूपी

इस फ्रांसीसी परिवार ने होली मनाने के लिए क्यों चुना यूपी का गांव, जानिए क्या है मामला

फ्रांसीसी परिवार को भाया यूपी, महाराजगंज में इस बार मनायेंगे होली

लखनऊ: भारतीय संस्कृति और सभ्यता अक्सर विदेशी नागरिकों को प्रभावित करती है। फ्रांसीसी परिवार को भी भारत में मिला प्यार, उन्हें भारतीय बना गया। इसी का परिणाम है कि वह लोग इस वर्ष होली भारत में ही मनाने आ गए हैं।

महाराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर का मामला

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र का मामला बड़ा रोचक है। फ्रांस के टूलोज शहर में रहने वाले परिवार को यह गांव खूब पसंद आया। इस गांव के लोगों द्वारा फ्रांसीसी परिवार की खूब आवभगत की गई। ग्रामीणों का प्यार और दुलार इन्हें फ्रांस से भारत खींच लाया।

लॉकडाउन के दौरान गांव में आया था परिवार

यह फ्रांसीसी परिवार लॉकडाउन के दौरान महाराजगंज के इस गांव में आया था। परिवार के मुखिया पैट्रिस पैलारे अपने परिवार सहित बाघा बॉर्डर से भारत पहुंचे। इसके बाद महाराजगंज होते हुए अन्य जगहों पर जाने की तैयारी थी। 21 मार्च को देश में लॉकडाउन लग गया, इसके बाद देश की सीमा भी बंद हो गई। इस स्थिति में फ्रांसीसी परिवार को सिन्होरवा गाँव में ही रुकना पड़ा।

फ्रांसीसी परिवार को भाया यूपी, महाराजगंज में इस बार मनायेंगे होली

इसी दौरान गांव के लोगों ने उनकी खूब आवभगत की। भारत के एक छोटे से गांव में इतनी आवभगत और प्यार, इन लोगों को भारतीय परिवेश में ढालने के लिए पर्याप्त था। करीब 6 महीने तक यह फ्रांसीसी परिवार महाराजगंज में ही रहा। इसके बाद अपने सफर पर निकल गया।

होली मनाने दोबारा गांव में पहुंचा फ्रांसीसी परिवार

महाराजगंज के सिन्होरवा गांव में एक बार फिर यही लोग होली मनाने के लिए वापस आ गये हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने के बाद दोबारा उन्होंने इसी जगह आने की ठानी। गांव की महिलाओं से पैट्रिक की पत्नी भारतीय व्यंजन बनाना भी सीख रही हैं। परिवार का कहना है कि गांव के लोगों का प्यार वह भूल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में होली मनाने के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती।

Related posts

बीजेपी के लोग जब राम के नहीं हुए तो जनता की क्या होंगे: सतीश चन्द्र मिश्रा

Rahul srivastava

पूरा हुआ डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कार्यकाल, इन्हें मिला कार्यभार

Aditya Mishra

ओपी सिंह को ही बनाए जाएंगे यूपी के डीजीपी, केंद्र ने सीएम योगी से मांगा प्रस्ताव

Rani Naqvi