Breaking News featured यूपी

विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची महिला, पुलिस ने बचाई जान

विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची महिला, पुलिस ने बचाई जान

लखनऊ: लखनऊ विधानसभा के सामने एक बार फिर आत्मदाह करने की घटना सामने आई। जहां एक महिला ने खुद को मारने का प्रयास किया, यह प्रयास विधानसभा के सामने ही किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने पहले ही पकड़ कर उसकी जान बचाई।

पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

विधानसभा के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों ने आत्मदाह करने से पहले ही महिला को पकड़ लिया और उसे हजरतगंज थाने ले गए। जांच करने के बाद पता चला कि यह लखनऊ के आशियाना की रहने वाली है। महिला का नाम शबनम है, पूरा मामला लव जिहाद से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थिति से परेशान होकर महिला ने विधानसभा के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

हो चुके हैं कई प्रयास

विधानसभा के सामने इस तरह की कई घटनाएं करने की कोशिश पहले भी की जा चुकी है। इस बारे में लगातार उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दे रखे हैं। विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जा चुकी है। जिससे ऐसी किसी भी घटना पर रोक लगाई जा सके। इसी का परिणाम रहा कि आज की घटना में किसी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Related posts

बसपा सुप्रीमो मायावती पर बरसीं सांसद प्रियंका रावत

piyush shukla

सिब्बल कांग्रेस पर तो मनमोहन नरेंद्र मोदी की जीत पर उठा रहे प्रश्नचिह्न

bharatkhabar

International Women’s Day 2022: जानें महिला दिवस का इतिहास, ये है इस साल की थीम

Rahul