featured यूपी

मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाई उनके नाम की पट्टिका  

मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाई उनके नाम की पट्टिका  

मेरठ: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में भारतीय जनता पार्टी के विशेष अभियान के तहत बुधवार को शास्त्रीनगर मंडल के बूथ अध्यक्षों के आवास पर उनके नाम की पट्टिका लगाई।

भाजपा के विशेष अभियान के तहत मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्रीनगर मंडल के बूथ अध्यक्षों मयंक अग्रवाल, डॉ. राजीव छाबड़ा, संतराम त्यागी, भगवती प्रसाद व शुभम गोयल के आवास पर उनके नाम की पद पट्टिका लगाई और उनका पटका व माला पहनकर स्वागत किया।

 

meerut 1 मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाई उनके नाम की पट्टिका  

 

बूथ समिति से संपर्क करेंगे पार्टी के पदाधिकारी  

इस मौके पर विधायक सामेंद्र तोमर ने कहा कि, बूथ अध्यक्षों के घर उनके नाम की पट्टिका लगाने का भाजपा का विशेष अभियान चल रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों के घर पर उनके नाम की पट्टिका लगाई गई है। अब भाजपा के पदाधिकारी बूथ समिति से संपर्क करेंगे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, महिपाल भडाना, नवीन अरोड़ा, तपन गोयल, महेंद्र मेघानी, जातीन चांदना, जगपाल बौद्ध, जगपाल, नरेंद्र राष्ट्रवादी, निधि रस्तोगी, आशु सिंह, नीरज शर्मा, संजीव सोलंकी, आनंद अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सुर्यग्रहण के बारे में जाने कुछ ऐसी चैकाने वाली बाते जो आपने कभी नहीं सुनी होगी

Rani Naqvi

मप्रःशिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राज्यपाल-पटेल

mahesh yadav

‘एक देश-एक चुनाव’ बैठक आज, माया-ममता-केजरीवाल नहीं लेंगे हिस्सा

bharatkhabar