featured यूपी

मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाई उनके नाम की पट्टिका  

मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाई उनके नाम की पट्टिका  

मेरठ: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में भारतीय जनता पार्टी के विशेष अभियान के तहत बुधवार को शास्त्रीनगर मंडल के बूथ अध्यक्षों के आवास पर उनके नाम की पट्टिका लगाई।

भाजपा के विशेष अभियान के तहत मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्रीनगर मंडल के बूथ अध्यक्षों मयंक अग्रवाल, डॉ. राजीव छाबड़ा, संतराम त्यागी, भगवती प्रसाद व शुभम गोयल के आवास पर उनके नाम की पद पट्टिका लगाई और उनका पटका व माला पहनकर स्वागत किया।

 

meerut 1 मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाई उनके नाम की पट्टिका  

 

बूथ समिति से संपर्क करेंगे पार्टी के पदाधिकारी  

इस मौके पर विधायक सामेंद्र तोमर ने कहा कि, बूथ अध्यक्षों के घर उनके नाम की पट्टिका लगाने का भाजपा का विशेष अभियान चल रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों के घर पर उनके नाम की पट्टिका लगाई गई है। अब भाजपा के पदाधिकारी बूथ समिति से संपर्क करेंगे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, महिपाल भडाना, नवीन अरोड़ा, तपन गोयल, महेंद्र मेघानी, जातीन चांदना, जगपाल बौद्ध, जगपाल, नरेंद्र राष्ट्रवादी, निधि रस्तोगी, आशु सिंह, नीरज शर्मा, संजीव सोलंकी, आनंद अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी को बताया सबसे कमजोर सरकार

Aditya Mishra

दक्षिण पूर्व लाओस में हाईड्रोइलैक्टि्रक बांध गिरने से हुई कई लोगों की मौत,कई गंभीर रूप से घायल

rituraj

चुनाव आयोग ने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चुनावी ड्यूटी पर लगाई रोक

Neetu Rajbhar