featured देश राज्य

असम के चुनावी रण में प्रियंका, ‘सरकार बनी तो CAA होगी रद्द’

MAIN1 असम के चुनावी रण में प्रियंका, 'सरकार बनी तो CAA होगी रद्द'

नई दिल्ली: असम चुनाव में एक बार फिर सियासी पारा चरम पर है। सभी राजनैतिक पार्टियां प्रदेश की जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई हैं। कांग्रेस भी अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है और असम पर पहले से काबिज सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी को जड़ से उखाड़ने की कवायद में लगी हुई है।

प्रियंका गांधी ने असम में संभाला पार्टी का मोर्चा

बता दें कि असम चुनाव में पार्टी की तरफ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। असम के तेजपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि अगर असम में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम CAA यहां कतई लागू नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी ऐसा कानून बनाएगी की यहां CAA लागू ही नहीं होगा।

MAIN123 असम के चुनावी रण में प्रियंका, 'सरकार बनी तो CAA होगी रद्द'

प्रियंका गांधी की  ये रही घोषणाएं

तेजपुर की रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कई अहम वादे भी जनता से किए। उन्होंने कहा कि हम वादा नहीं कर रहे हैं बल्कि आपको गारंटी दे रहे हैं। ये गारंटी आपके बेहतर भविष्य बनाने में सहायक साबित होगा। इसके अलावा प्रियंका ने असम की गृहणियों के लिए भी घोषणा करते हुए कहा कि असम में कांग्रेस की सरकार आने पर हर गृहणी को प्रति माह 2000 रू गृहणी सम्मान राशि के रूप में दी जाएगी।

असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं प्रियंका गांधी

बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी असम के दो दिवसिय दौरे पर गई हैं। जहां वो अपने रैलियों के माध्यम से बीजेपी पर हमला बोल रही हैं। इसके अलावा वो वोटरो को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी की कोशिश है कि चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई जाए।

MAIN12 असम के चुनावी रण में प्रियंका, 'सरकार बनी तो CAA होगी रद्द'

27 मार्च को होगी पहले चरण की वोटिंग

गौरतलब है कि असम में विधानसभा के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा की 126 सीटों पर तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी। 2 मई को वोटों की गिनती होगी। असम में 33 हजार मतदान केंद्र होंगे।

Related posts

हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया

Anuradha Singh

शिकंजा कसते ही रिया के गिरे तेवर पहुंची ED दफ्तर..

Rozy Ali

सीएम रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Rani Naqvi