उत्तराखंड

परिवर्तन यात्रा की तैयारियों में जुटे भाजपाई

Ajay Bhatt परिवर्तन यात्रा की तैयारियों में जुटे भाजपाई

देहरादून। आगामी 12 नवम्बर को सूबे में भाजपा अपने चुनावी समर का आगाज करेगी इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार राज दिन एक कर के तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम की चल रही तैयारियों को लेकर बीजेपी महासचिव श्याम जाजू सूबे का दौरा कर जायजा लिया और दिशा निर्देश भी जारी किए।

ajay-bhatt

12 नवम्बर को विधान सभा चुनावों के चुनावी समर में भाजपा अपना आगाज करेगी इसी दिन पार्टी कार्यलाय पर दो रथों को पूजन किया जायेगा जिसको अगले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झंडी दिखाकर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए रवाना करेंगे। भाजपा ने इस यात्रा के लिे अपनी रणनीति तय कर दी है। इस यात्रा के सिपहसालार के तौर पर गढ़वाल मंडम में हरक सिंह और विजय बहुगुणा होंगे तो कुमाऊं मंडल में इसकी कमान कोश्यारी, पासी और सतपाल महाराज के हाथ में होगी।

सूबे के सभी नेताओं की नजर इस वक्त इस यात्रा की तैयारियों पर लगी है। हाई कमान की ओर से भी इस यात्रा को लेकर सभी नेताओं को सख्त निर्देश जारी किए गये हैं। ये यात्रा सूबे में भाजपा के चुनावी जंग के ऐलान का आगाज होगी। परिवर्तन यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में चलाया जायेगा।

Related posts

बीते 5 सालों में हुआ यूपीआरएनएन में 800 करोड़ का घोटाला

piyush shukla

टिहरी झील के आसपास पर्यटन गतिविधियां विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई हैं

Rani Naqvi

उत्तराखंड: त्रिवेन्द्र सिंह रावत ‘सिविल सेवा दिवस’ में किया प्रतिभाग

mohini kushwaha