Breaking News featured देश

लालू ने साधा पीएम मोदी पर निशाना कहा : कौन-सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो?

Lalu targets PM Modi said what are the bastion of democracy लालू ने साधा पीएम मोदी पर निशाना कहा : कौन-सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो?

पटना।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि ‘लोकलाज’ से ‘लोकराज’ चलता है, और लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नहीं कर सकते। पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने ट्विटर पर मोदी को नसीहत देते हुए सवाल किया, मोदी जी, आखिर कौन-सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नहीं कर सकते। देश में इमरजेंसी (आपातकाल) जैसे हालात हैं।

lalu-targets-pm-modi-said-what-are-the-bastion-of-democracy

मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात है।

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2016

लालू ने लगातार चार ट्वीट कर पूर्व सैनिक की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने पर आगे लिखा, देश में फासीवाद दस्तक दे चुका है। संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को गिरफ्तार और प्रतिबंधित किया जा रहा है।

 

लालू ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि यह सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए राज्य के मुखिया को पीड़ितों से मिलने के कारण गिरफ्तार किया जा रहा है।

 

केन्द्र सरकार को ‘हेडलाइंस’ और ‘मार्केटिंग’ की सरकार बताते हुए लालू ने ट्वीट किया, ढाई साल में हालत इतनी पतली होगी, इन्होंने खुद सपने में भी नहीं सोचा होगा। हेडलाइंस व मार्केटिंग की सरकार की ऐसी दुर्दशा होना लाजिमी है।

Related posts

मणिपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हुई हासिल, तलाशी अभियान के दौरान मिले भारी मात्रा में अवैध हथियार

Rahul

केजरीवाल पर पर्रिकर का वार कहा: अब गोवा पर दिल्ली के लुटेरों की नजर

bharatkhabar

आतंकी हाफिज सईद चला राजनेता बनने, चुनाव आयोग में दी पार्टी बनाने की अर्जी

piyush shukla