Breaking News featured यूपी

पंखुड़ी पाठक के समर्थन में आए पति अनिल यादव, सपा से दिया इस्तीफा

पंखुड़ी पाठक के समर्थन में आए पति अनिल यादव, सपा से दिया इस्तीफा

लखनऊ: सपा प्रवक्ता अनिल यादव ने राजनीति विचारधाराओं को अलग रखते हुए महिला सम्मान को पहली प्राथमिकता दी है। उनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक को सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपशब्द कहे गए। इसी के चलते अनिल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

फोटो पर किया गया अभद्र कमेंट

पंखुड़ी पाठक में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। जिस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं, कुछ समाजवादी लोगों ने अपशब्द भी कहे। यही बात उनके पति अनिल यादव को अच्छी नहीं लगी। अनिल खुद समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें यह व्यवहार पसंद नहीं आया, इसी के चलते उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन

दो अलग-अलग पार्टियों से जुड़े पति पत्नी ने महिला सम्मान के प्रति आवाज उठाई है। अब इसे सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिल रहा है। लोगों ने अनिल के एक्शन का स्वागत किया।

इसी मामले में अनिल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि यह निर्णय आसान नहीं था। अनिल ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़ा था। ऐसे में पार्टी को छोड़ना आसान काम नहीं था।

अनिल यादव ने कहा कि मैं जब अपने घर की महिला का सम्मान नहीं बचा सकता तो दूसरों के लिए आवाज कैसे उठाऊंगा। उन्होंने लोगों से समर्थन करने की भी बात कही।

आपको बता दें कि अनिल यादव समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता रहे हैं। वह सपा की विचारधारा और राजनीति में घुले मिले हुए थे। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। अक्सर उन्हें टीवी पर डिबेट में देखा जा सकता है।

दो अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हुए पति-पत्नी अक्सर लोगों के लिए ट्रोल का माध्यम बन जाते थे। लेकिन इस बार जब समाजवादी पार्टी के लोगों ने ही ऐसा किया तो अनिल यादव ने इसे बर्दाश्त नहीं किया।

Related posts

Diwali 2020 : दिवाली पर जलने वाले पटाखे बन सकते है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का कारण, ऐसे बरते सावधानी

Pritu Raj

वीजा नियम में बदलाओं के लिये स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में होगी संगोष्ठी

Trinath Mishra

धमाकेदार ब्रैंड न्यू सीजन के साथ एंट्री करेंगे कपिल शर्मा, जाने कब आ रहा है शो

mohini kushwaha