Breaking News featured दुनिया भारत खबर विशेष राज्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज असम दौरा, दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों का लेंगे जायज़ा

amit shah in assam केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज असम दौरा, दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों का लेंगे जायज़ा

असम – बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज सुबह गुवाहाटी पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल (एलजीबीआई) एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

असम के नागांव में कर रहे है एक रैली को संबोधित –
बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के नागांव में एक रैली को संबोधित कर रहे है। रैली में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें असम को बाढ़-मुक्त, घुसपैठ-मुक्त और हिंसा-मुक्त बनाना है। साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि असम जो आंदोलन, हथियार और हिंसा के लिए जाना जाता था, अब विकास, औद्योगिक निवेश, शिक्षा और पर्यटन के लिए जाना जाता है। लेकिन यह यात्रा अधूरी है। यह पीएम मोदी के नेतृत्व में सीएम और हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा शुरू किए गए विकास के नए युग का पहला पड़ाव है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागांव में महा मृत्युंजय मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ में भाग लिया। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित रहे।

2 बजे एक और रैली का करेंगे सम्बोधन –
बताया जा रहा है कि असम के नागांव में रैली को सबोधित करने के बाद वे वह लगभग 2 बजे कार्बी आंग्लोंग जिले के नूरक अकलाम मैदान, डेंगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही बता दे कि अमित शाह नागांव जिले के बटद्रवा मठ का भी दौरा करेंगे और वह समाज सुधारक और नव वैष्णव महापुरुष श्रीमंत शंकरदत्त के जन्मस्थान बटद्रवा थान के सुंदरीकरण परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। 188 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना कला, संस्कृति और अध्यात्म के केंद्र के रूप में बटद्रवा थान के विकास को पर्यटकों के आकर्षण के स्थान में बदल देगी। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री असम राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों से भी मिलेंगे और राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने 25 जनवरी को चुनावी राज्य का दौरा किया था और नलबारी जिले में एक सार्वजनिक रैली ’विजय संकल्प समरोह’ को संबोधित किया था। बता दें कि भाजपा ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ‘मिशन 100 प्लस’ का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि राज्य में इस वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव होने है।

Related posts

टी-20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, करेगी पहले बल्लेबाजी

Breaking News

ब्रिटेन में भारतीय का जलवा कायम, प्रीति पटेल बनीं गृह मंत्री, लोगों ने दी बधाई

bharatkhabar

25 अक्टूबर का पंचांग : सोमवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar