featured पर्यटन यूपी

काशी में नौका विहार करने वालों को फॉलो करना होगा ट्रैफिक प्लान, जानिए क्या होंगे नियम

काशी में नौका विहार करने वालों को फॉलो करना होगा ट्रैफिक प्लान, जानिए क्या होंगे नियम

वाराणसी: काशी में पर्यटक मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ नौका विहार का भी आनंद लेते हैं। इसके लिए गंगा के घाट पर तरह-तरह की व्यवस्थाएं हैं। इसी में अब नया ट्रैफिक प्लान जुड़ने वाला है।

इन और आउट की व्यवस्था

नौका विहार करने के लिए अब एक निश्चित नियम का पालन करना होगा। इसके साथ ही घाट पर आने और जाने के लिए विशेष स्थान निर्धारित कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों और नौका मालिकों को काफी आसानी होगी। साथ ही किसी तरह की दिक्कत से भी बचने में मदद मिलेगी।

गंगा की धारा का ट्रैफिक प्लान जल्द ही सामने आएगा। इसमें कई तरह के सुरक्षात्मक प्रयोग किए जा रहे हैं। घाट के किनारे फ्लोटिंग जेट्टी और कट लगाने की तैयारी है। यह सारे परिवर्तन यात्रियों की सुरक्षा और उनके रोमांच को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

दुर्घटना कम, व्यवसाय ज्यादा

इस नए ट्रैफिक प्लान के बाद नाव पलटने या एक दूसरे से टकराने जैसी दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी। यात्री और आसानी से गंगा की धारा में नौका विहार कर पाएंगे। वाराणसी में आने वाले यात्री यहां की गंगा आरती, घाटों की सुंदरता और खुले आसमान का अद्भुत नजारा लेने आते हैं।

इससे पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। कई बार ज्यादा भीड़भाड़ और अव्यवस्था के कारण यात्री नौका विहार का प्लान बदल देते हैं। नया प्लान लागू होने के बाद सुरक्षा और व्यवस्था दोनों ज्यादा बेहतर हो जाएंगी। इसका असर व्यवसाय पर भी पड़ेगा।

Related posts

UP Election Latest Update: कांग्रेस पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्य भाजपा में होगी शामिल

Neetu Rajbhar

Aaj Ka Panchang: 28 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Rahul

रोजगार मेला में मिलेगा युवाओं को मौका, सभी ब्लॉक में आज होगा आयोजन

Aditya Mishra