मेरठ: दबंगों की गुंडागर्दी का एक बड़ा मामला सामने आया, जहाँ चाय बेचने वाली एक लड़की इसका शिकार हो गई। मेरठ के खैरनगर के आसपास की यह घटना काफी चौंकाने वाली है।
पिता के गुजरने के बाद संभाला काम
अर्शी नाम की लड़की के पिता नहीं है। परिवार की सबसे बड़ी होने के कारण सारी जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई। जिसका पालन पोषण करने के लिए वह दुकान को किराए पर लेकर चाय बेचने का काम करती है।
दबंगों ने दी दुकान हटाने की धमकी
एक दबंग संगठन के द्वारा कई दिनों से उसे दुकान हटाने की धमकी दी जा रही थी। इसी के चलते अक्सर झड़प भी होती रहती थी। शुक्रवार देर शाम मोहल्ले के कई लोग उसकी दुकान के आस पास इकट्ठे हो गए।
इसके बाद संगठन के दबंग नेताओं ने उसे घेर लिया और खूब मारा पीटा। आसपास के लोगों ने बताया कि इसके बाद दबंगों ने उसकी दुकान का गल्ला भी लूट लिया। जिससे उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ। लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस प्रशासन ने भी उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उनके अनुसार यह मोहल्ले वालों के अंदर की बात है। जिसमें निष्पक्ष कार्रवाई के माध्यम से असलियत का पता लगाया जाएगा।