Breaking News featured देश

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मिया तेज, 11 फरवरी को एक रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह

WhatsApp Image 2021 02 06 at 5.48.47 PM पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मिया तेज, 11 फरवरी को एक रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह

नई दिल्ली। जैसे कि सभी जानते हैं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते भाजपा पश्चिम बंगाल में जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब देखना ये है कि भाजपा के ये प्रयास कितने सफल होते हैं। जिसके चलते आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए हुए हैं। जिसके चलते नड्डा बंगाल में सीएम ममता पर जमकर बरसें। इसके साथ ही अब खबर आ रही है कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

रैली में बंगाल के मतुआ समुदाय को संबोधित करेंगे शाह-

बता दें कि जैसे-जैसे बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आने को हैं। राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां उतनी ही तेज हो रही हैं। जिसके चलते राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए चुनावी रण में उतर चुकी है। जिसके चलते राज्य में जमकर चुनाव प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव नजदीक आने पर ममता सरकार के विधायक लगातार टीएमसी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी द्वारा बंगाल में लगातार चुनावी रैली की जा रही है। जिसके चलते आज पश्चिम बंगाल के नादिया में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज एक रैली को संबोधित किया। इसके साथ ही बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी को पश्चिम बंगाल के ठाकुर नगर में एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले 30 जनवरी को दिल्ली में बम धमाके की वजह से ये रैली रद्द हो गई थी। अमित शाह अपनी इस रैली में बंगाल के मतुआ समुदाय को संबोधित करेंगे।

नड्डा ने ममता पर साधा निशाना-

इसके साथ ही जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। नड्डा ने इस दौरान ममता पर हमला बोलेते हुए कहा कि ये मां, माटी, मानुष के नाम पर आई सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया। यहां आया क्या, तानाशाही, प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का क्रिमिनलाइजेशन और भ्रष्टाचार का इंस्टीट्यूशनाइजेशन।

Related posts

रोमांटिक वेकेशन पर बिकनी पहने काम्या पंजाबी ने प्यार का जश्न मनाया

Trinath Mishra

केंद्र की दखलंदाजी नहीं चाहते भगवंत मान, पंजाब विधानसभा में केंद्र के खिलाफ़ प्रस्ताव पारित

Neetu Rajbhar

गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार करेगी सरकार, आसान होगा बनारस से हरिद्वार का सफर

Pradeep Tiwari