Breaking News featured देश

देशभर में शांतिपूर्वक खत्म हुआ चक्का जाम, धरनास्थल पर आज रात 12 तक हुई इंटरनेट सेवा बंद

WhatsApp Image 2021 02 06 at 5.27.50 PM देशभर में शांतिपूर्वक खत्म हुआ चक्का जाम, धरनास्थल पर आज रात 12 तक हुई इंटरनेट सेवा बंद

नई दिल्ली। जैसा की आप सभी लोग जानते हैं कि कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। किसानों ने देशभर के कई हिस्सों में आज चक्का जाम किया। यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्का जाम किया गया। इस दौरान किसानों ने सड़कों पर जाम लगाया तो कई जगह सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। खास बात ये रही कि चक्का जाम के दौरान कोई किसान दिल्ली की तरफ नहीं आया।
साथ ही बता दे कि दिल्ली में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।

किसान नेताओ ने किया चक्का जाम खत्म का ऐलान –

जैसा की सभी जानते हैं कि किसान आंदोलन को लेकर आज किसानो ने देशभर के कई हिस्सों में चक्का जाम किया। यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्का जाम किया गया । इस दौरान किसानों ने सड़कों पर जाम भी लगाया। लेकिन दोपहर तीन बजे वाहनों के हॉर्न बजाकर किसान नेताओ ने इस चक्का जाम को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म कर दिया। साथ ही आपको बता दे कि किसानो के धरनास्थल पर आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

गाजीपुर बॉर्डर पर दिखाई दिया चक्के जाम का असर-

दिल्ली यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर चक्का जाम के चलते कोई भी किसान देखने को नहीं मिला। गाजीपुर बॉर्डर पर पूरे चक्का जाम के दौरान शांति बनी रही।
बता दे कि यहाँ प्रशासन ने रैपिड ऐक्शन फोर्स सहित सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात कर रखा हैं। साथ ही आपको यह भी बता दे कि बीते दिनों राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा था कि हमारे नए कृषि कानूनों के विरोध करने के क्रम में पूरे देश में चक्का जाम शांतिपूर्वक तरीके से किया जायेगा। रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी किसानों के चक्का जाम का असर देखने को मिला। रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान सड़क पर सन्नाटा छाया रहा।

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 60,000 के पार

Rahul

उन्नाव रेप केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, पीड़िता को इंसाफ, दोषी को मिली उम्रकैद सजा

Rani Naqvi

NCR की तर्ज पर गठित होगा ‘उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र’ सीएम ने दिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के आदेश

Rahul