Breaking News featured देश मनोरंजन

लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, जानें किस फिल्म में दिखाएंगी अपना जलबा

WhatsApp Image 2021 01 22 at 3.31.32 PM लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, जानें किस फिल्म में दिखाएंगी अपना जलबा

मुबंई। बाॅलीवुड की तरफ से आए दिन कोई न कोई फिल्म रीलीज होने की खबरें चलती ही रहती हैं। इसके साथ ही फिल्म से ज्यादा उसमें काम करने वाले कलाकारों की चर्चा होती है। ऐसा ही कुछ अब देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को लेकर खबरें तेज हो रही हैं। जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में दिखाई देने वाली है। शिल्पा लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग कोरोना की वजह से रोक दी गई। जिसके चलते शूटिंग अब फिर से शुरू हो गई है। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ सेट पर लौटने की घोषणा की।

2007 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी-

बता दें कि शिल्पा शेट्टी पिछली बार साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म अपने में नजर आई थीं। जिसके चलते लंबे समय के बाद शिल्पा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली हैं। हाल ही में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष सहित कलाकारों ने पप्पी गीत के लिए शूटिंग की। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पिछले साल फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें शिल्पा का लुक उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

 

Related posts

शिंजो आबे ने छोड़ा पीएम का पद, मोदी से बोले थैंक्स फार स्ट्रांस फ्रैंडशिप

Trinath Mishra

17 दिसंबर 2021 पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Rahul

SC को मिले पांच नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

shipra saxena