Breaking News featured दुनिया

शिंजो आबे ने छोड़ा पीएम का पद, मोदी से बोले थैंक्स फार स्ट्रांस फ्रैंडशिप

shinjo abe narendra modi शिंजो आबे ने छोड़ा पीएम का पद, मोदी से बोले थैंक्स फार स्ट्रांस फ्रैंडशिप

अपनी सेहत के कारण जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तकरीबन आधे घंटे तक बात भी की।

टोक्यो, एजेंसी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से अलविदा कहते हुए भारत से अपने संबंधों को याद किया।  इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बातचीत की तकरीबन आधे घंटे के बाद छेद में दोनों नेताओं ने एक दूसरे देशों के संबंधों पर भी गहनता से प्रकाश डाले।

जापान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और जापान के संयुक्त ऐक्शन्स का जिक्र किया। फ्री और ओपन इंडो-पैसिफिक बनाने और रणनीतिक-वैश्विक सहयोग को आगे ले जाने के लिए दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों में जो कदम उठाए हैं, आबे ने उनके बारे में बताया।

साथ काम करते रहेंगे भारत-जापान

जापान और भारत के बीच कई  क्षेत्रों में कार्य हुए हैं समुद्री सुरक्षा को लेकर विशेष शुरुआत की गई तो वहीं आर्थिक सहयोग पर भी भारत और जापान एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहे। ‘दोनों प्रधानमंत्रियों ने माना है कि जापान और भारत की मूल नीति वही रहेगी। दोनों देश सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रॉजेक्ट पर साथ काम करते रहेंगे। इस बात पर भी सहमति कायम की गई कि जापान का नेतृत्व बदलने से दोनों देशों के बीच संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा।

सेनाओं के बीच समझौते का स्वागत

 जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा के फ्री और ओपन इंडो-पैसिफिक के विजन को सच करने के लिये दोनों देश के प्रधानमंत्रियों ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जापान की सेल्फ-डिफेंस फोर्स और भारत के सशस्त्र बलों के बीच सप्लाई और सर्विसेज के आदान-प्रदान का समझौता किया गया है।

‘मोदी के साथ दोस्ती के लिए आभार’

 जापान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सेनाओं के स्थलीय सहयोग पर कार्य चालू रहेगा उन्होंने अपना पद छोड़ने से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी दोस्ती और विश्वास से लबालब रिश्ते के लिए धन्यवाद दिया। मोदी ने भी आबे के प्रयासों की सराहना की और एक-दूसरे से मुलाकातों को याद किया। मोदी ने आबे के नेतृत्व और भारत-जापान के बीच संबधों को आगे ले जाने के लिए भी सराहना की। दोनों देशों ने साथ मिलकर कोरोना वायरस की महामारी से निपटने पर भी सहयोग जाहिर किया।

Related posts

केंद्र की दिशाहीन नीति से ग्लोबल टेंडर निकालने को मजबूर हुए राज्य: प्रियंका गांधी

sushil kumar

बोरवेल में गिरे दो साल के सुजीत विल्सन को बचाने में असफल रही कोशिश

Rani Naqvi

श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में जन्माष्टमी की धूम, इस दिन मना रहे हैं जन्मोत्सव

mohini kushwaha