September 24, 2023 10:29 am
Breaking News featured देश मनोरंजन

लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, जानें किस फिल्म में दिखाएंगी अपना जलबा

WhatsApp Image 2021 01 22 at 3.31.32 PM लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, जानें किस फिल्म में दिखाएंगी अपना जलबा

मुबंई। बाॅलीवुड की तरफ से आए दिन कोई न कोई फिल्म रीलीज होने की खबरें चलती ही रहती हैं। इसके साथ ही फिल्म से ज्यादा उसमें काम करने वाले कलाकारों की चर्चा होती है। ऐसा ही कुछ अब देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को लेकर खबरें तेज हो रही हैं। जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में दिखाई देने वाली है। शिल्पा लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग कोरोना की वजह से रोक दी गई। जिसके चलते शूटिंग अब फिर से शुरू हो गई है। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ सेट पर लौटने की घोषणा की।

2007 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी-

बता दें कि शिल्पा शेट्टी पिछली बार साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म अपने में नजर आई थीं। जिसके चलते लंबे समय के बाद शिल्पा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली हैं। हाल ही में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष सहित कलाकारों ने पप्पी गीत के लिए शूटिंग की। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पिछले साल फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें शिल्पा का लुक उनके फैंस ने काफी पसंद किया। शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

 

Related posts

उत्तर प्रदेश की हालत अफ्रीका में सहारा के रेगिस्तान जैसी है: मोदी

Rahul srivastava

योगी के राज में यूपी के सभी स्कूलों में योगा हुआ अनिवार्य

kumari ashu

पिस्टल पाण्डेय यानी आशीष पाण्डेय की जमानत हुई खारिज

piyush shukla