Breaking News featured देश

कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

WhatsApp Image 2021 01 22 at 1.04.02 PM कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। देश में आए दिन लोगों को साइबर अटैक का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते साइबर ठग लोगों की जानकारी को इकट्ठा कर लेते हैं और उन्हें गलत कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही अब देखने को मिला है। जिसके चलते सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने 5.62 लाख भारतीय का फेसबुक डाटा चोरी किया। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने इस मामले में देश से बाहर की एक अन्य कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च (जीएसआरएल) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

ग्लोबल साइंस रिसर्च ने अवैध तरीके से चुराया भारतीयों का डाटा-

बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका ब्रिटेन की कंपनी है और राजनीतिक परामर्श देने का काम करती है। इसके साथ ही बता दें कि सीबीआई को जानकारी मिली थी कि ग्लोबल साइंस रिसर्च ने अवैध तरीके से 5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स का डेटा जमा किया और इसे कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया। जिसके चलते उस पर आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने इस डेटा का इस्तेमाल भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया था। जिसके चलते इस मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका डेटा चोरी मामले की जांच सीबीआई करेगी।

50 मिलियन से अधिक लोगों की जानकारी इकट्ठा की-

इसके साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म ने कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारियों, सहयोगियों और दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि फर्म ने उनकी अनुमति के बिना 50 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के फेसबुक प्रोफाइल से निजी जानकारी को इकट्ठा किया।

Related posts

…और फंस गए बीजेपी अध्यक्ष , कमल निशान के साथ किया था मतदान

Rahul srivastava

बिल गेट्स की ‘भविष्यवाणी’, कहा- 4 से 6 महीने में और घातक होगा कोरोना

Shagun Kochhar

अब सभी महापुरुषों के नाम पर बने स्मारकों को संवारेगी यूपी सरकार, जानिए क्या है योजना

Aditya Mishra