Breaking News featured दुनिया

केक पर कलाकारी महिला को पड़ी भारी, इस प्राइवेट पार्ट को डिजाइन करने पर हुई गिरफ्तार

8163d357 3b46 4f23 9e5b 05bbd936e8d6 केक पर कलाकारी महिला को पड़ी भारी, इस प्राइवेट पार्ट को डिजाइन करने पर हुई गिरफ्तार

मिस्र। देश से लेकर विदेशों से आए दिन हैरान कर देने वाला मामला सामने आता ही रहता है। ऐसा ही एक मामला मिस्र से आया है, जहां महिला शेफ को केक पर डिजाइन करना महंगा पड़ गया। महिला शेफ ने केक को कुछ इंसानी प्राइवेट पार्ट की शक्ल में बनाया था। जिसके चलते पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही महिला द्वारा डिजाइन किए गए इस केक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुई। इसके साथ ही महिला ने पूछताछ के दौरान सभी आरोपों का खंडन किया है।

ये है पूरा मामला-

बता दें कि आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स कर बाढ़ सी लगी रहती है। ऐसा ही एक मामला मिस्र से आया है, जहां महिला शेफ ने केक को कुछ इंसानी प्राइवेट पार्ट की शक्ल में बनाया था। इसके साथ ही स्थानीय मीडिया में बताया गया है कि सुरक्षा अधिकारियों ने गवाहों का बयान लिया। उनके बयान के आधार पर महिला की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा, जब खेल एवं युवा मंत्री का ध्यान दिलाया गया। डॉक्टर अशरफ शोभे ने कहा कि विभाग घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन करेगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के दौरान महिला ने आरोपों का खंडन किया।

घटना में शामिल तीन लोगों की हुई पहचान-

इसके साथ महिला शेफ ने जांचकर्ताओं को बताया कि स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य दुकान पर आए। उन्होंने उसे इंसानी अंगों की तस्वीर सौंपी और कहा कि केक उसी शक्ल में बनाया जाए। जिसके चलते पूछताछ के बाद महिला शेफ को जांचकर्ताओं ने जमानत पर रिहा कर दिया। अधिकारियों ने घटना में शामिल तीन अन्य लोगों की भी पहचान की है।

Related posts

जीरो वोट मिलने का दावा करने वाली शबाना निकली झूठी, आयोग ने बताया मिले है 87 वोट

Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

Rahul srivastava

पीएम मोदी का ओरओपी लागू करने का दावा झूठा : केजरीवाल (वीडियो)

shipra saxena