featured Breaking News देश यूपी

डेण्टिस्ट सर्जन प्रियंका ने जीता मिसेज यूनिवर्स साउथ एशिया का खिताब, बधाईयों का लगा तांता

0a15601c a8d2 404c 9a89 c02feb9985fc डेण्टिस्ट सर्जन प्रियंका ने जीता मिसेज यूनिवर्स साउथ एशिया का खिताब, बधाईयों का लगा तांता

झांसी। देश की महिलाएं भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक मुकाम हासिल कर रही हैं। आए दिन भारतीय महिलाओं की प्रतिभा विदेशों में आए दिन बढ़ती ही देखने को मिलती है। इसी बीच झांसी शहर की डेण्टिस्ट सर्जन डॉ. प्रियंका साहू ने मिसेज यूनिवर्स साउथ एशिया का खिताब अपने नाम किया है। अब वे 20 देशों की 50 महिलाओं के साथ जल्द ही होने वाले इण्टरनैशनल शो में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय महिलाओं की बढ़ती प्रतिभा देख लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। यह देखकर प्रतित होता है कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। बल्कि विदेशों में अपने देश को नाम रोशन कर रही है।

डाॅ. प्रियंका साहू ने कई रिकाॅर्ड अपने नाम किए-

बता दें कि जब कोई देश का व्यक्ति विदेश में जाकर सम्मानित होता है तो देश का गौरव और अधिक बढ़ जाता है। भारत आए दिन हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। साथ ही विदेशों में मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने में लगा हुआ है। इसके साथ ही अबप्रियंका साहू ने मिसेज यूनिवर्स साउथ एशिया का खिताब अपने नाम किया है। वह इससे पहले आसाम बुक रिकॉर्ड, झाँसी क्वीन, ग्लैमरस अवॉर्ड आदि खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। वह राजेश साहू क्लब की बोर्ड मेम्बर एवं सोच फाउण्डेशन की प्रमुख हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सोच फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका सोनी, मनोज गौतम, संगीता साहू एवं राजेश साहू ने बधाई दी। साथ ही लोगों डाॅ. प्रियंका के यह खिताब जीतने के बाद देश झांसी और देश के लोगों के उत्साह का माहौल है। जिसके चलते सब डाॅ. साहू को बधाई देने के साथ-साथ तारीफें भी कर रहे हैं।

Related posts

बिहार: अररिया में ट्रक और बस में भिड़ंत, एक की मौत, तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Rahul

कश्मीर में वानी की मौत पर हंगामा, फिर दिखाए गए पाकिस्तानी झंडे

bharatkhabar

बटला हाउस एनकाउंटर, कोर्ट का आया फ़ैसला, फ़ैसले पर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Aman Sharma