Breaking News featured देश बिहार

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बिहार को बताया बेरोजगारी का केंद्र

aa429e98 1e1a 447a 9bc0 f93eb242b19e तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बिहार को बताया बेरोजगारी का केंद्र

पटना। जैसा कि सभी जानते है चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां तेज हो जाती हैं। मौका मिलते ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर निशाने साधने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। लेकिन बिहार की राजनीति में चुनाव के नतीजे आने के बाद भी सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्षी दलों द्वारा सीएम नीतीश कुमार पर मंत्रिमंडल का विस्तार न करने को लेकर जमकर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नई सरकार की गठन के इतने दिन बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से बिहार की जनता को नुकसान हो रहा है। मंत्रिमंडल का गठन तो सीएम का अधिकार है, फिर भी वो इससे पल्ला झाड़ रहे हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के मुद्दे पर सूबे में बयानबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही है।

पिछले 15 सालों में बिहार मजबूर प्रदेश बना- तेजस्वी यादव

बता दें कि राजनीति में अगर सियासी पारा न बढ़े तो समझना कुछ नहीं हुआ है, लेकिन क्या कभी राजनीति में ऐसा हुआ है कि सियासी पारा न बढ़ा हो। आज के समय में हर कोई सत्ता का सुख भोगना चाहता है। जिसके लिए वह साम, दाम, दंड और भेद का भी प्रयोग करता है। इसी बीच आज तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल का विस्तार न होने पर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र है। पिछले 15 सालों में बिहार मजबूर प्रदेश बना है। एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार बिहार के लिए अभिशाप है। एनडीए ने जनादेश की चोरी पहले ही की है। वहीं सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने खुद कहा है कि उन्हें जबरदस्ती सीएम बनाया गया है। ऐसे में आप कल्पना कीजिये कि किसी को अगर जबरदस्ती सीएम बनाया जाए तो वो बिहार के लिए क्या काम करेगा? कुछ फैसले हैं, जो बीजेपी को सीएम नीतीश से कराने हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है।

नीतीश कुमार हर चीज से पल्ला झाड़ते हैं- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव मध्य में भी हो सकता है और हम हर तरीके से तैयार हैं। वहीं, धन्यवाद यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि यात्रा की तारीख की घोषणा मकर संक्रांति के बाद कि जाएगी। कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर तेजस्वी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। ये वही लोग हैं जो 19 लाख नौकरी दे रहे थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हर चीज से पल्ला झाड़ते हैं। वे कभी किसी चीज की जिमेदारी नहीं लेते हैं। बिहार में घोटाले हुए, रोजाना अपराध हो रहे हैं। लेकिन किसी चीज की जिम्मेदारी नीतीश कुमार नहीं लेते। मंत्रिमंडल का गठन तो सीएम का अधिकार है, फिर भी वो इससे पीछे हट रहे हैं।

 

Related posts

UP में 10 हजार से कम हुए कोरोना केस, जानिए कितनी हुई मौतें         

Shailendra Singh

अमरनाथ यात्रा: जम्मू से 1,871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

bharatkhabar

झांसी: पीएम मोदी अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क की रखेंगे आधारशिला, जानिए इस परियोजना की क्या है खासियत

Neetu Rajbhar