Breaking News featured देश

देश में बढ़ा ‘बर्ड फ्लू’ का खतरा, असम सरकार ने मुर्गियों के आयात पर लगाई अस्थायी रोक

WhatsApp Image 2021 01 09 at 5.54.18 PM देश में बढ़ा 'बर्ड फ्लू' का खतरा, असम सरकार ने मुर्गियों के आयात पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। कोरोना काल के बाद देश पर नया संकट मंडराता दिख रहा है। एक तरफ कोरोना के टीकाकरण को लेकर 16 जनवरी का ऐलान हो चुका है। देशवासियों में एक नए सवेरे की आशा जगी है कि वैक्सीनेशन के बाद फिर देश की आर्थिक और सामाजिक जिंदगी पटरी पर लौट आएगी। कोरोना के जाल से निकलने के लिए पूरी दुनिया की नजर भारत के द्वारा एक साथ लाॅन्च की गई दो वैक्सीन पर है ज्यादातर देश भारत की तरफ आशा की एक नजर बनाए हुए हैं। वहीं कोरोना को हमेशा जड़ से मिटाने के लिए 16 फरवरी से टीकाकरण का काम शुरु हो जाएगा। वहीं अलग अलग राज्यों से पक्षियों के मरे मिलने की खबर ने एक बार फिर प्रशसन के कान खड़े कर दिए हैं। कोरोना जैसी महामारी से देश अभी उभरा नहीं कि देश पर एक और नया संकट मडराने लगा है।

पक्षियों की मौत की खबर के बाद उनके सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए है। वहीं शासन से लेकर प्रशसन तक कोई भी ‘बर्ड़ फ्लू’ को लकर लापरवाही नहीं बरतना चाहता। इसी बीच कई राज्यों ने इस खबर को बड़ी गम्भीरता से लिया है और मुर्गियों के आयात पर रोक लगा दी है। इसी बीच असम सरकार ने भी माघ बिहू या भोगली बिहू के पर्व के चलते अस्थायी रूप से मुर्गी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस बारे में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि,  एहतियात के तौर पर बीमारी को रोकने के हित में राज्य की पश्चिमी सीमा से मुर्गी के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। सरकारी ने आगे कहा कि बीमारी के खिलाफ सक्रिय और लक्षित निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही सलाह जारी की जा चुकी है।

 

बत्त्खों की मौत के बाद संजय झील बंद-

जानकारी के मुताबिक संजय झील में 10 बत्तखें मरी हुई मिली थीं। इनमें से 2 बत्तखों के सैम्पल जांच के लिये लैब में भेजे जाएंगे। रोहिणी के पार्क से भी सैम्पल कलेक्शन का काम किया जा रहा है। दिल्ली में अब तक आधिकारिक तौर पर बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों को रिपोर्ट का इंतजार है।

पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया, “हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं। जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।” राकेश सिंह ने इससे पहले कहा था, “हमें द्वारका, मयूर विहार फेस.3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और” उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।

Related posts

कोरोना कालः CMIE के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने, इन राज्यों में बढ़ी बेरोजगारी

Rahul

पंजाब में आबकारी नीति लागू, सरकार ने शराब का रेट किया कम

lucknow bureua

प्रदर्शनकारियों ने किया CRPF की गाड़ी पर हमला, गाड़ी से कुचल कर एक पत्थरबाज की मौत

Rani Naqvi