देश

जयललिता ने चुनावी कागजातों पर हस्ताक्षर के बजाय लगाया अंगूठा

Jaylalita जयललिता ने चुनावी कागजातों पर हस्ताक्षर के बजाय लगाया अंगूठा

चेन्नई। करीब एक महीने से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने चुनावी कागजातों पर हस्ताक्षर करने के बजाय अंगूठा लगाया है, प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक जयललिता के दांए हाथ में सूजन है जिसके चलते कागजातों पर बाएं हाथ का अंगूठा लगवाया गया है। आपको बता दें कि तिरुप्परैंकुंद्रम में 19 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों के चुनावी कागजातों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है, हसताक्ष ना कर पाने की स्थिति मे जयललिता ने अंगूठा लगाया है।
jaylalita

गौरतलब है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता करीब एक महीनों से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी उनकी स्थिति को ध्यान मे रखा जा रहा है। इस पर अस्पताल के सर्जरी प्रोफेसर डॉ पी बालाजी का कहना है कि हाल ही में इलाज के चलते जयललिता के दाहिने हाथ में सूजन बना हुआ है, और वें हस्ताक्षर करने में अस्मर्थ है, जिसके कारण उन्होेने कागजात पर बाएं हाथ का अंगूठा लगाया है।

Related posts

गोरखपुर कांड पर सीएम का तंज, ‘कांग्रेस की संवेदना मर चुकी है’

Pradeep sharma

उत्तराखण्ड की दो अलग-अलग घटनाओं में में 8 की मौत, 4 घायल

Trinath Mishra

राष्ट्रपति पहुंचे जम्मू, कठुआ के रसाना मामले को बताया शर्मनाक

Rani Naqvi