देश

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर मारपीट का आरोप

Salman सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर मारपीट का आरोप

मुंबई। अभिनेता सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा के ऊपर मुंबई पुलिस स्टेशन में एक शख्स के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। शेरा पर एक पब के अन्दर वेटर के साथ मारपीट का आरोप लगा है। सूत्रो से प्राप्त हो रहा जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को शेरा ने व्यक्ति को पीटा और उसके गर्दन की हड्डी भी तोड़ दी। इसके साथ ही बंदूक के नोक पर धमकाने का भी आरोप है।
salman

मारपीट के आरोप में शेरा पर जिन धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किए गए हैं उनमें 323 और 326 शामिल है। मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन मे केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि शेरा उर्फ गुरमीत सिंह करीब 20 साल से सलमान के बॉडीगार्ड के तौर पर हैं।

क्या है घटना- पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक मंगलवार रात को करीब 2 बजेे शेरा की एक पब में वेटर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर शेरा ने वेटर पर हमला कर दिया। हमले में वेटर के गर्दन की हड्डी टूट गई है, पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वेटर का नाम कुरैशी बताया जा रहा है।

Related posts

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में आज तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण, नगर निगम ने मांगे 400 जवान

Rahul

दूल्हन विदा हुई, ससुराल पहुंचने से पहले ही हो गई विधवा, घर में कोहराम

bharatkhabar

नागरिकता कानून के विरोध में हुई मौतों की जांच करें सरकार, निर्दोषों की मदद में आये आगे: मायावती

Trinath Mishra