Breaking News featured दुनिया देश

फ्रांस में विवादित टिप्पणी के बाद से बढ़े आतंकी हमले, ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ने बोले- इस्लामिक आतंकवाद का अनुभव

0379d112 d8b0 4a5a bf36 9ae13f6d68b5 फ्रांस में विवादित टिप्पणी के बाद से बढ़े आतंकी हमले, ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ने बोले- इस्लामिक आतंकवाद का अनुभव

वियना। कल रात वियना में हुए आतंकी हमले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहनुभूति व्यक्त की है। सोमवार की शाम लाॅकडाउन लागू होने से पहले बाहर घूम रहे लोगों पर आतंकवादियों ने जमकर गोलियां बरसाईं। इस आतंकी हमले में एक हमलावर समेत करीब 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायलावस्था में हैं। आतंकियों ने बिना खौफ के अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस द्वारा आतंकियों का पकड़ने की कोशिश जारी है। ऑस्ट्रिया की मीडिया के मुताबिक सनगाॅग के पास करीब 50 राउंड गोलियां चली हैं। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे घृणित आतंकी हमला बताया है। वियना में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो ने की हमले की निंदा-

बता दें कि जैसा मुबंई में सन् 2008 में हुआ था। वैसा ही मंजर ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में देखने को मिला, जहां आतंकियों ने बिना खौफ के जमकर गोलियां बरसाईं। जिसके चलते मैंक्रो ने कहा कि हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं, हम झुकेंगे नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वियना में कायराना आतंकी हमले से स्तब्ध और दुखी हूं. इस घड़ी में भारत, ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।’’ वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने ट्वीट किया, ”फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है, ये हमारा यूरोप है, हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं, हम झुकेंगे नहीं।” वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री ने आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस्लामिक आतंकवाद का अनुभव हो गया।

इसलिए अहम है मैक्रों का बयान-

फ्रांस के नीस के नॉट्रेडेम बेसिलिका में चाकू से किए हमले में तीन लोगों के मारे जाने के बाद से फ्रांस आतंकी घटनाओं को लेकर हाई अलर्ट पर है। 16 अक्टूबर को, मिडिल स्कूल के शिक्षक, सैमुअल पैटी को 18 वर्षीय मुस्लिम अप्रवासी, अब्दुल्लाख अंजोरोव ने पेरिस के पास एक स्कूल के अंदर मार दिया था। फिर 29 अक्टूबर को, ट्यूनीशियाई व्यक्ति 21 वर्षीय ब्राहिम औइसाओई ने नीस शहर में नोट्रेडेम बेसिलिका के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी। तीन दिन बाद, ल्योन शहर में एक चर्च के बाहर गोलीबारी में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वियना में हुए हमले को फ्रांस में हुए आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। पैगंबर मोहम्मद कार्टून विवाद के बाद अचानक ऐसे हमले बढ़ते हुए दिख रहे हैं।

Related posts

सरकार ने जाकिर नाईक पर कसा शिकंजा, संस्था पर लगाया 5 साल का बैन

shipra saxena

राजस्थान पुलिस का खुलासा, गो तस्करी के बढ़ते मामलों के पीछे 25 हजार रुपये

Breaking News

गोरखपुर कांड पर सीएम का तंज, ‘कांग्रेस की संवेदना मर चुकी है’

Pradeep sharma