Breaking News featured देश बिहार भारत खबर विशेष

पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 89 उम्र में निधन, नीतीश कुमार ने व्यक्त की संवेदना

a6ffaa86 459b 41dc 9001 d2707774b50e पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 89 उम्र में निधन, नीतीश कुमार ने व्यक्त की संवेदना

पटना। बिहार में एक तरफ चुनावी माहौल गर्माया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ राज्य में दुखद खबर सामने आई है। जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश  प्रसाद  सिंह का निधन हो गया। इसी बीच राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार वे कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। जिसके चलते आज उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार में सतीश प्रसाद  सिंह की मौत की खबर सुनकर सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि बिहार राज्य के छठे मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। ये 1968 में महज 5 दिन के लिए बिहार में मुख्यमंत्री पद पर रहे। जानकारी के अनुसार पिछले महीने 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्ञानकला का भी निधन हो गया था। विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच यह बहुत दुखद घटना सामने आई है। सतीश प्रसाद सिंह का दिल्ली में इलाज चल रहा था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश प्रसाद सिंह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। बिहार की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है मुख्यमंत्री ने उनके दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Related posts

यदि केंद्र जीएसटी मुआवजा जारी करने में विफल तो पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट से संपर्क कर सकता है

Trinath Mishra

बीजेपी का आरोप आप के विधायक ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी

Rani Naqvi

MCD चुनाव के नतीजों से बौखलाए आशुतोष, बोले EVM से जीती भाजपा

shipra saxena