Breaking News featured देश बिहार भारत खबर विशेष

पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 89 उम्र में निधन, नीतीश कुमार ने व्यक्त की संवेदना

a6ffaa86 459b 41dc 9001 d2707774b50e पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 89 उम्र में निधन, नीतीश कुमार ने व्यक्त की संवेदना

पटना। बिहार में एक तरफ चुनावी माहौल गर्माया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ राज्य में दुखद खबर सामने आई है। जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश  प्रसाद  सिंह का निधन हो गया। इसी बीच राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार वे कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। जिसके चलते आज उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार में सतीश प्रसाद  सिंह की मौत की खबर सुनकर सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि बिहार राज्य के छठे मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। ये 1968 में महज 5 दिन के लिए बिहार में मुख्यमंत्री पद पर रहे। जानकारी के अनुसार पिछले महीने 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्ञानकला का भी निधन हो गया था। विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच यह बहुत दुखद घटना सामने आई है। सतीश प्रसाद सिंह का दिल्ली में इलाज चल रहा था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश प्रसाद सिंह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। बिहार की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है मुख्यमंत्री ने उनके दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Related posts

टॉप दस में शामिल आतंकी कमांडर मारा, लश्कर के तीन ढेर, जवान शहीद..

Rozy Ali

15 मार्च को भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के पूर्व मंत्री एस एम कृष्णा

shipra saxena

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, एक सैनिक शहीद, एक आतंकी ढेर

Rani Naqvi