भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट-
भागलपुर। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर को होने वाली है। जिसके चलते सभी पार्टियां सत्ता का सुख भोगने के लिए आम जनता को अपने काम गिनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी एनडीए समर्थित भाजपा प्रज्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के भागलपुर पहुंचे। वहीं इस दौरान उन्होंने पीरपैंती में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर ललन पासवान और बिहपुर में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेन्द्र के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।
गरीब तबका स्वाभिमानी होता है- सुशील मोदी
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के मद्देंनजर जनसभा को संबोधित कर रही हैं। जिसके चलते बिहार के डिप्टी सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि कोरोना काल में जब लोग अपने घर में दुबके हुए थे , तो उस समय एनडीए का हर नेता और कार्यकर्ता लोगों की सेवा में मैदान में डटे हुए थें| डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के दर्द को समझते हुए हर किसी को पांच किलो मुफ्त अनाज दिलवाया। उन्होंने कहा कि गरीब तबका स्वाभिमानी होता है| उन्हें दुख के समय मिला मदद हमेशा याद रहता है। इसलिए यह गरीब तबका एनडीए प्रत्याशी के समर्थन ही भी मतदान करेगा।
संबोधन में लगे नारे-
डिप्टी सीएम ने इस दौरान कहा कि भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय भारी मतों से जीत दर्ज कर रहा है। वहीं अपने संबोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पीरपैंती में ललन पासवान और बिहपुर में शैलेन्द्र के समर्थन में मतदान करने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम ने भागलपुर नगर से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय के समर्थन में रोड शो किया। डिप्टी सीएम का रोड शो भागलपुर शहर के कचहरी चौक से निकलकर घंटाघर चौक,खलीफाबाग चौक , स्टेशन चौक,नाथनगर होते हुए पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इसी के साथ संबोधन में नरेंद्र मोदी, भाजपा जिंदावाद के नारे लगे। साथ ही वंदे मातरम के नारे भी लगे।