Breaking News featured देश यूपी राज्य

बहनों के सम्मान को पहुंची ठेस तो निकालेंगे राम नाम सत्य की यात्रा- योगी आदित्यनाथ

c62a2fac 0049 4a3d ad9f 484a0672e1a5 बहनों के सम्मान को पहुंची ठेस तो निकालेंगे राम नाम सत्य की यात्रा- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। प्रदेश में लगातार जुर्म की दास्तां बढ़ती ही जा रही है। आजकल लव जिहाद का मामला आए दिन सुनने को मिल ही जाता है। जिसके चलते आज यानि शनिवार को योगी सरकार ने देवरिया में चुनाव रैली के दौरान लव जिहाद पर अंकुश लगाने की घोषणा की है। लगातार मासूम लड़कियां लव जिहाद के चक्कर में फंसकर अपनी जिंदगी दांव पर लगा चुकी हैं। जिसके चलते कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि धर्म परिवर्तन करके शादी करना वैध नहीं है।

बता दें कि लव जिहाद के चक्कर में फसंकर लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि हम कानून बनाएंगे। साथ ही चेतावनी देते हुये कहा कि ”जो लोग अपनी पहचान छिपाकर लड़कियों के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। उनका राम नाम सत्य होगा।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या कहा था

धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है। लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया।

Related posts

जानें मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में किसको क्या मिला

bharatkhabar

Dev Diwali 2022: इस दिन मनाई जा रही देव दीपावली, उस दिन ना करें ये काम, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Rahul

रामगोपाल का दावा, यूपी में बनेगी सपा की सरकार

kumari ashu