featured Breaking News देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद महेश गिरि में ठनी

Mahesh Giri Kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद महेश गिरि में ठनी

नई दिल्ली। दिल्ली के भाजपा सांसद महेश गिरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में ठन गई है। महेश गिरी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। महेश गिरी का कहना है कि जब तक केजरीवाल उनसे माफी नहीं मांगते उनका अनशन जारी रहेगा।

Mahesh Giri & Kejriwal

गिरी ये मांग कर रहे हैं कि केजरीवाल अपने आरोपों को लेकर सार्वजनिक रूप से बहस करें। गिरी ने अपने खिलाफ सबूत पेश करने के लिए रविवार शाम 4 बजे उन्हें कंस्टीट्यूशन क्लब में आमंत्रित किया था, लेकिन केजरीवाल के इनकार के बाद वह धरने पर बैठ गए हैं।

यह है मामला:-

दरअसल कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें आरोप लगाए थे कि एनडीएमसी के वकील एमएम खान हत्याकांड में एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करन सिंह तंवर और भाजपा सांसद महेश गिरी को पुलिस की पूछताछ से बचाया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट दोनों को क्लीन चिट दे चुकी है।

Related posts

कैबिनेट के इस नए मंत्री का नहीं है कोई मुकाबला, मार्शल आर्ट से कर देते हैं सबको चित

Rani Naqvi

तेलंगाना में कांग्रेस का दामन छोड़ेंगे 12 विधायक, थामेंगे टीआरएस का हाथ

bharatkhabar

Twitter पर ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 1,600 रुपये, नहीं तो वेरिफिकेशन खत्म

Rahul