featured देश यूपी

संजय राऊत का मोदी सरकार पर निशाना : “देश में हिंदुत्व का राज्य लेकिन धर्म का राज्य है क्या?”

sanjay raut

 

मुंबई : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंदिर खोलने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र, सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला सहित कई मुद्दों पर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जब-जब धर्म कमज़ोर होता है अधर्म का प्रभाव बढ़ता है , तब-तब मैं अवतार लेता हूं। ऐसा परमेश्वर ने कहा है। ये सभी को पता है। लेकिन जो बातें इस कलयुग में कब सच होगा ? आज देश में हिंदुत्व का राज है, लेकिन धर्म का राज्य है क्या ? यह सवाल राउत ने उठाया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक लड़की का बलात्कार और हत्या की गई। ये सारा मामले पहले ही मीडिया ने उठाया। अब उन्होंने ही इसे शांत कर दिया है। पालघर में दो साधु की हत्या को उठाया। इस पर देश भर में माहौल बना। लेकिन पिछले चार दिन में उत्तर प्रदेश में चार साधु और राजस्थान में एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजस्थान के पुजारी को जला कर मार दिया गया। मीडिया ऐसे बर्ताव कर रहा है जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

पालघर में साधु पर जब हमला हुआ था तो वह अधर्म लेकिन अन्य जगह पर हुई तो वह घटना ये कैसे संभव है ? ऐसे समय में मेरे परमेश्वर कहा है ?
संजय राऊत के लेख की महत्वपूर्ण बातें

उन्होंने कहा है कि जहां भाजपा का शासन नहीं है वहां अधर्म हो रहा है। इस तरह का प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है पश्चिम बंगाल में एक भाजपा पदाधिकारी की हत्या होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इसके खिलाफ हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता जमा होकर कोलकाता के मंत्रालय को घेरा गया। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होगी। भाजपा की यह राजनीतिक पॉलिसी ठीक लेकिन पश्चिम बंगाल हिंदुस्तान का एक भाग है केंद्र को भूलना नहीं चाहिए।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखर ममता बनर्जी के खिलाफ रोज नया समस्या पैदा कर रहे है। ममता बनर्जी इस लड़ाई में पीछे नहीं हट रही है। दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ राज्यपाल की लड़ाई है। महाराष्ट्र में राज्यपाल के प्रयास के बाद भी उद्धव सरकार स्थिर है। राजस्थान में गलहोत सरकार को अस्थिर करने का प्रयास असफल हो चुका है।

महाराष्ट्र से ज्यादा गुजरात और हरियाणा की स्थिति है। गुजरात में सोमनाथ और अक्षरधाम मंदिर बंद है। लेकिन महाराष्ट्र में मंदिर बंद है तो राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

Related posts

जीव से शिव तक यात्रा ही योग हैः पीएम मोदी

kumari ashu

आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार को दिया पीएम उम्मीदवार बनाने का ऑफर, जानें क्या है पूरा मामला

Aman Sharma

जाने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार यूपी में मिली किन चीजों में रियायतें दी

Rani Naqvi