featured मनोरंजन

ड्रग्ज प्रकरण में नाम आने के बाद दीपिका ने लिया यह बड़ा निर्णय

Deepika Padhukon ड्रग्ज प्रकरण में नाम आने के बाद दीपिका ने लिया यह बड़ा निर्णय

 

मुंबई : सेलिब्रिटी वर्ग हमेशा सोशल मीडिया  के जरिये अपने फेन्स के साथ संवाद करते है।  सोशल मीडिया पर आने फिल्म में प्रमोशन से लेकर खुद के जीवन से जुडी बातें सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर शेयर करते है।  सोशल मीडिया के जरिये कलाकार वर्ग अपने जीवन के सुखद और खास पल भी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते है । सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम अधिकतर सेलेब्रिटी को पसंद है।  इंस्टाग्राम पर अधिकांश सेलेब्रिटी एक्टिव रहते है और अपने फोटो, वीडियो और जीवन के पल शेयर करते है।

दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स है।  सबसे अधिक फॉलोवर्स का पुरस्कार दीपिका पादुकोण को मिल चुका है।  दीपिका ने पुरस्कार लेने के बाद कहा था कि फेन्स से मिलने वाले प्रेम के लिए खूब खूब आभारी हूं।  दीपिका ने कहा था कि इस वर्ष मैं और कई बातें, घटना इंस्टाग्राम के जरिये शेयर करूंगी। सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली दीपिका ने अब एक अलग तरह का निर्णय लिया है।  दीपिका ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है।  सोशल मीडिया पर उनके प्रशासकों को उनके दर्शन नहीं होंगे।

सुशांत प्रकरण में चल रही जांच में ड्रग्ज कनेक्शन में दीपिका का नाम सामने आया था।  इसके बाद 24 सितंबर को एनसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।  2017 में व्हाट्सप्प ग्रुप चैट में दीपिका ने हैश (हशीश )  और ‘माल है क्या ?’ जैसी बातें लिखी थी।  यह भी बात सामने आई कि वह उस ग्रुप की एडमिन थी।

ड्रग्ज चैट में नाम सामने आने के बाद दीपिका ने खुद को फ़िलहाल सोशल मीडिया से दुरी बना ली है।  दीपिका गोवा में शकुन बत्रा की अनाम फिल्म शूटिंग कर रही थी।  उसी दौरान उन्हें एनसीबी दवारा समन भेजा गया। इसलिए वह शूटिंग छोड़कर मुंबई आई थी।  अब एक बार फिर से दीपिका ने फिल्म की शूटिंग शुरू की है। शूटिंग का उत्साह उनके चेहरे से साफ झलक रहा है।

 

Related posts

कोरोना काल में गायब हो 10 हजार वाहन मालिक, पुलिस ढूंढ नहीं पा रही पता

Shailendra Singh

यूपी कांग्रेस एमएलसी की अजीब मांग, पत्र लिखकर मांगा चूल्हा

Nitin Gupta

पति ने अपने गुर्गों से करवाया पत्नी पर जानलेवा हमला, पत्नी मानने से किया इनकार

Rani Naqvi