featured मनोरंजन

आदित्य नारायण के पास बचे है केवल 18 हजार रुपए, बोले- ‘ऐसे ही रहा तो बेचनी पड़ेगी बाइक’

aditya narayan

मुंबई – फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों चर्चे में है। दरअसल आदित्य नारायण ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। आदित्‍य अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल से शादी करने वाले हैं। दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। आदित्य ने खुलासा करते हुए बताया कि वह दोनों बीते 10 साल से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों फेमस सिंगर नेहा कक्‍कड़ और आदित्‍य नारायण के रिलेशनशिप की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन यह बातें मजह अफवाह निकली। इस बीच आदित्य ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके जानकर आप हैरान रह जायेंगे। इस खुलासे से फैंस भी भी झटका लगा है। कइयों को तो आदित्य की बात पर भरोसा तक नहीं हो रहा है।

एक इंटरव्यू में आदित्य ने बताया कि वे गरीबी के कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में उनके पास केवल 18 हजार रुपए ही बचे हैं। उनके सारे पैसे खत्म हो गए हैं और अपना खर्चा चलाने के लिए उन्होंने म्यूचुअल फंड तक के पैसे निकाल लिए हैं। आगे उन्होंने बताया कि अगर अक्टूबर तक उन्हें काम नहीं मिला तो हो सकता है कि खर्चा चलाने के लिए उन्हें बाइक भी बेचनी पड़े।

आदित्य ने बताया कि अगर सरकार लॉकडाउन और आगे बढ़ा देती तो लोग भूख से मरने लगते। मेरी सारी सेविंग्स खत्म हो गईं। मैंने जो थोड़ी सी बचत म्यूचुअल फंड में की थी, खर्चा चलाने के लिए निकाल ली है।

इधर नेहा कक्‍कड़ ने भी अपनी शादी को लेकर बताया है कि वह पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी करने जा रही है। लेकिन, आदित्य, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी में शामिल नहीं होंगे। वजह बताते हुए आदित्‍य ने कहा कि उसे खुशी होती अगर मैं इसे अटेंड कर पाता, लेकिन शादी दिल्ली में हो रही है और उनके कंधे में चोट लगी है और ऐसे में इस शादी में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।

Related posts

भारत ने ठुकराया अमेरिकी प्रस्ताव, अफगानिस्तान में नहीं भेजेगा अपनी सेना

Rani Naqvi

झारखंड के क्‍वारंटाइन सेंटर से सामने आया मौज-मस्ती का मामला, 3 तब्लीगी महिलाएं हुई गर्भवती

Rani Naqvi

डी. जी हेल्थ का तुगलकी फरमान, अपनी लापरवाही छुपाने को जारी किया  आदेश..

Mamta Gautam