Breaking News featured यूपी

उत्तर प्रदेश में BJP नेता की गोलीमार कर हत्या

E6D94DD5 8D3B 4D11 BFFD 215D60EA17B3 उत्तर प्रदेश में BJP नेता की गोलीमार कर हत्या

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में BJP नेता की गोलीमार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां तीन अज्ञात बाइक सवार ने उनपर गोलीबारी की। इस हमले में बीजेपी नेता की मौत हो गयी। मृतक का नाम डीके गुप्ता है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। हमलावर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उनके तलाश में जुट गयी है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात आरोपी वहां आये और उनपर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही बीजेपी नेता जमीन पर जा गिरे जिसके बाद फौरन उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अब इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है। पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने देर तक सड़क जाम किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस द्वारा बहुत समझाने के बाद कुछ लोग समझ गए। बता दें कि जहां यह घटना हुई, वह टूंडला इलाके में आता है और टूंडला विधनसभा में उपचुनाव है।

3 नवंबर को यहां वोट डाले जाने हैं। ऐसे वक़्त में इस तरह की घटना घट जाना पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा होता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटना हुई है। बिहार, यूपी में ऐसे कई घटनाएं होते रहते है। पुलिस को और अलर्ट रहने की जरुरत है। इन जगहों पर बदमाशों को खौफ में रखने की जरुरत है। पुलिस राज स्थापित होना जरुरी है।

Related posts

मथुरा- हाईवे से दसवीं कक्षा की छात्रा हुई लापता

Breaking News

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में फिर बरसा कोरोना का कहर, एक दिन में सर्वाधिक 6,725 केस आए सामने

Samar Khan

शादी फर्जीवाड़ा केस: एसडीएम ने लेखपालों को किया निलंबित, हाईकोर्ट ने फैसला रोका, जानिए क्या है मामला

Shailendra Singh