Breaking News featured दुनिया देश

हिमालय की बर्फ पिघलने से वैज्ञानिकों ने जताई भारी खतरे की आशंका

Himalaya हिमालय की बर्फ पिघलने से वैज्ञानिकों ने जताई भारी खतरे की आशंका
  • भारत  खबर || नई दिल्ली

पर्यावरण में भारी तादाद में प्रदूषण के जमा हो जाने से प्रकृति का संतुलन बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। शहरों में दिन-प्रतिदिन भूकंप जैसी घटनाएं इस बात का अंदाजा देती है कि प्रकृति का संतुलन बिगड़ चुका है।  बताते चलें कि एशियाई और अफ्रीकी इलाकों में पर्यावरण में भारी मात्रा में प्रदूषण इकट्ठा हो जाने के कारण वहां के पर्यावरण में बेहद परिवर्तन होता नजर आ रहा है। देश में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या इस कदर खड़ी है कि हिमालय की बर्फ भी बहुत तेजी से पिघल रही है।

 Himalayas

  एक शोध के अनुसार यह दावा किया गया कि पश्चिमी हिमालय में ऊंचे पहाड़ों पर उड़ने वाली धूल बर्फ के तेजी से पिघलने के प्रमुख कारकों में से एक है। सूत्रों के मुताबिक पता चला कि नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों के ऊपर उड़ने वाली धूल भारी मात्रा में आकाश में टंगी हुई है। जो हिमालय की बर्फ को पिघलने के लिए बेहद खतरनाक है। यूं कियान, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट नेशनल लेबोरेटरी के वायुमंडलीय वैज्ञानिक द्वारा की गई  शोध से पता चला कि इस दूरी के कारण हिमालय की बर्फ तेजी से पिघल रही है। 

The Himalaya

शोध के द्वारा वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय की इस कदर पिघल रही बर्फ बेहद चिंता का विषय बनी हुई है। बर्फ का भारी तादाद में पिघलना खतरे की आशंका है। वैज्ञानिक का कहना है कि इसके द्वारा ग्लेशियर से पानी निकल कर नदियों में जाता है और इसके कारण नदियां उफान पर आती हैं। जिससे मानव जीवन भी प्रभावित होता है।

 Himalaya glaciers

वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशिया के लगभग 700 मिलियन लोग अपनी मीठे पानी की जरूरतों के लिए हिमालय की बर्फ पर निर्भर हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का समाधान किया गया तो यह बरफ भारी मात्रा में पिघलेगी और इसके कारण नदियां उफान पर होंगी। जिसका सामना मानव जीवन को करना पड़ सकता है।  और इस पर बहुत से नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

Related posts

जन्मदिन पर मां के पास पहुंचे पीएम मोदी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

shipra saxena

भरूच में गरजे पीएम मोदी, पूछा- इंदिरा और राजीव गांधी गुजरात के किस अस्पताल में पैदा हुए थे?

Breaking News

IND vs PAK Live Streaming: टीम इंडिया ने पाक को दिया 182 रन का टारगेट – LIVE UPDATE

Rahul