Breaking News featured देश यूपी राज्य

हाथरस गैंगरेप केस में ग्राम पंचायत प्रमुख ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग की

हाथरस गैंगरेप केस

हाथरस गैंगरेप केस में हर रोज़ नई कड़ी जुड़ती जा रही हैं। मामले में अब दावा किया जा रहा हैं कि पीड़ित लड़की का परिवार हाथरस के भूलगढ़ी गांव का रहने वाला है और इस गांव में लड़की और आरोपी लड़के संदीप के बीच प्रेम प्रसंग होने के दावे किया गया है। ग्राम पंचायत के प्रमुख और गांव के कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी और लड़की दोनों एक दूसरे से परिचित थे और दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लड़के के परिवार को फंसाया गया- ग्राम पंचायत प्रमुख

ग्राम पंचायत के प्रमुख और ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में लड़के के परिवार को फंसाया गया है। ग्रामीणों की दलील है कि दुष्कर्म की घटना में चाचा और भतीजा शामिल नहीं हो सकते।

एक दूसरे से परिचित थे लड़का और लड़की

ग्राम पंचायत प्रमुख ने कहा कि आरोपी और पीड़ित दोनों एक दूसरे से परिचित थे। लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस बात को पूरा गांव परिचित था। उन्होंने कहा कि चाचा और भतीजा मिलकर किसी का दुष्कर्म नहीं कर सकते।

दोनों परिवार विवाद को लेकर मेरे पास आये थे- ग्राम पंचायत प्रमुख

ग्राम पंचायत के प्रमुख बताया कि 4 महीने पहले मनरेगा का काम चल रहा था उस दौरान गांव वालों ने लड़का और लड़की को एक साथ देखा था। इस मामले को लेकर दोनों परिवार मेरे पास आये थे। मैंने लड़के के परिवार को बाहर भेजने और लड़की की शादी कराने की सलाह दी।’

घटना स्थल पर मिली टूटी हुई चूड़ी

उन्होंने कहा, ‘बाद में लड़का काम करने दिल्ली चला गया और जब दोबारा लौटा तो उनके बीच संपर्क एक बार फिर शुरू हुआ। घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियां मिली हैं। लड़की की शादी नहीं हुई हैं। वह चूड़ी नहीं पहन सकती। लड़का भी चूड़ी नहीं पहनेगा। इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। आरोपी का परिवार हर तरह की जांच का सामना करने के लिए पूरी तैयार हैं लेकिन पीड़ित पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हैं। जाहिर है कि उनके मन में चोर हैं, इसलिए वे नार्को टेस्ट के लिए तैयार नहीं हो रहे है।’

Hathras Case: राजनेता और पत्रकारों पर दर्ज हुआ राजद्रोह का मुकदमा 

Related posts

Tokyo Paralympics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 के पदकवीरों से की मुलाकात

Rahul

कांग्रेस-आप में गठबंधन पर आखिरी नतीजा आज निकलने की उम्मीद, बैठकों का दौर जारी

bharatkhabar

बिहार डीएम- शौचालय बनाने के लिए नहीं है पैसे तो बीवी को बेच दो

Pradeep sharma