featured मनोरंजन

टीवी की दुनिया के बड़े एक्टर समीर शर्मा की आत्महत्या से जुड़े रहस्य आये सामने..

sameer 2 टीवी की दुनिया के बड़े एक्टर समीर शर्मा की आत्महत्या से जुड़े रहस्य आये सामने..

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी को हिला दिया था। अभी लोग सुशांत भूल भी नहीं पाये थे कि, अचानक से टीवी के बड़े एक्टर समीर शर्मा ने फांसी लगातार सबको हैरत में डाल दिया है। समीर ने अचानक मौत को गले क्यों लगाया ये बात तो खुलकर सामने नहीं आ सकी है। लेकिन उन्होंन 2 से 3 दिन पहले ही फांसी लगाई थी। जिसकी वजह से उनके घर से बदबू आ रही थी।

sameer 1 टीवी की दुनिया के बड़े एक्टर समीर शर्मा की आत्महत्या से जुड़े रहस्य आये सामने..
इससे पहले, समीर को सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी थी और उनका लंबे समय तक इलाज भी चला था। बाद में वे ठीक होकर एक्टिंग करने लगे थे। वह इस समय स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थे। उन्होंने शो में कुहू के पिता की भूमिका में नजर आए थे।
वह छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से थे। वह टीवी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में काम कर रहे थे। समीर शर्मा दिल्ली के रहने वाले थे।
समीर शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन एजेंसी से की थी। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में रेडियो चैनल में काम किया था। इसके कुछ समय बाद समीर शर्मा मुंबई शिफ्ट हो गए और अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने टीवी सीरियल्स में अभिनय की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से की थी।

‘कहानी घर घर की’ के बाद समीर शर्मा कई टीवी सीरियल्स में नजर आए थे। उन्होंने छोटे पर्दे के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘दिल क्या चाहता है’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘वो रहने वाली महलों की’ सहित अन्य सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। दर्शकों ने समीर शर्मा के अभिनय को हर एक किरदार में पसंद किया था।

समीर ने ऐसा क्यों किया ये इस बात खुलासा तो नहीं हो सका है। लेकिन उनकी मौत को लेकर खबर आ रही है कि, कुछ समय पहले उनका इलाज चल रहा था। जिस समय उन्होंने फांसी लगाई उनके घर पर कोई नहीं था। उनकी पत्नी भी उनके साथ नहीं थीं। इसके साथ ही जब समीर के घर से लाश सड़ने की बदबू आयी तो उनके घर खोलकर देखा गया तो उनका शव किचर में लटका मिला।

https://www.bharatkhabar.com/sunil-barala-celebrated-deepotsav-on-the-occasion-of-ram-janmabhoomi-pujan/
समीर शर्मी की मौत ने सभी को हैरत में डाल दिया है। हर कोई उनकी मौत के पीछे के कारण जानने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरूव कर दिया है। जिसके बाद ही समीर की मौत का खुलासा हो सकेगा।

Related posts

सोनी टीवी के शो ‘बाजीराव पेशवा’ के लिए रूद्र का नया अवतार

Anuradha Singh

IND vs AUS: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे, जानें कब, कहां और कैसे देखें

Rahul

पीएम मोदी ने की मन की बात

Srishti vishwakarma