featured भारत खबर विशेष

वैज्ञानिको ने ढूंढी नई दुनिया, जानिए पृथ्वी से कितना खूबसूरत है ये ग्रह?

new world 1 वैज्ञानिको ने ढूंढी नई दुनिया, जानिए पृथ्वी से कितना खूबसूरत है ये ग्रह?

वैज्ञानिक लगातार कुछ न कुछ ऐसा खोजते ही रहते हैं। जिससे मानव जाति का भला हो सके या फिर कोई नया अविष्कार हो सके। ऐसी ही एक बड़ी उपलब्धी वैज्ञानिकों के हाथ लगी है। जिसे जानकर आपका मन इस दुनिया को छोड़कर नई दुनिया में रहने का करेगा।
वैज्ञानिकों ने एक नया ग्रह खोजा है। जो कि पृथ्वी से भी बड़ा है और वहां जीवन भी है।कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की टीम ने इसको खोज निकाला है. उन्होंने उसकी परिधी और आकार-प्रकार के साथ वातावरण का अंदाज लगाया है। उसका नाम फिलहाल के2-18बी दिया गया है।
वैज्ञानिकों को ये भी लगता है कि इस ग्रह पर ना केवल जीवनदायी हवा मौजूद है बल्कि बड़ी मात्रा में द्रव पानी भी है। इसके वातावरण में जीवन के लिए जरूरी हाइड्रोजन भी है।

new world 2 वैज्ञानिको ने ढूंढी नई दुनिया, जानिए पृथ्वी से कितना खूबसूरत है ये ग्रह?
कैंब्रिज एस्ट्रोनॉमनी इंस्टीट्यूट के डॉक्टर निक्कु मधुसूदन की अगुवाई वाली टीम ही इस पर नजर रखे हुए है। वो लगातार इस ग्रह का अध्ययन कर रही है। उनका है कि ग्रह के वातावरण में शर्तिया तौर पर पानी के कणों का पता चला है। बेशक इसके हालात बताते हैं कि ये रहने लायक है लेकिन इसके बाद इसकी सतह की स्थितियां कैसी हैं, इसका पता लगाया जाना है।खगोलशास्त्रियों ने इस ग्रह पर दूसरे रसायनों मसलन मीथेन और अमोनिया की सतहें भी पाई हैं लेकिन वो अपेक्षा से कम हैं। लेकिन ये सतहें जैवकीय प्रक्रिया में कितना योगदान दे सकती हैं, इसका अंदाज अभी लगाया जाना है।

हालांकि शोधकर्ताओं ने पाया कि जिस अधिकतम हाइड्रोजन की जरूरत ग्रह के द्रव्यमान के अनुपात में होना चाहिए, वो 06 फीसदी है। पृथ्वी पर भी इसका अनुपात यही है।एक ही समस्या है. वो समस्या ये है कि के2 नामका ये ग्रह जहां जिंदगी के लिए जरूरी हालात मौजूद हैं, वो हमसे 124 प्रकाश वर्ष दूर है। वैसे उसके आकार के बारे में वैज्ञानिकों ने कहा है कि इसकी परिधि पृथ्वी से 2.6 गुना है तो इसका द्रव्यमान भी हमारे ग्रह की तुलना में 8.6 गुना ज्यादा है। इस ग्रह का तापमान ऐसा है, जिसमें पानी की मौजूदगी बनी रहती है।

https://www.bharatkhabar.com/rajnath-singh-will-take-stock-of-ladakh-border-friday/
फिलहाल वैज्ञानिको ने इस नये ग्रह पर खोज कर रहे हैं। और स्थिति को को देखते हुए वो इस नये ग्रह पर बस्तियां बसाने जैसी जानकारी जल्द दे सकते हैं।

Related posts

टोमैटो फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की एडवायजरी, इन बचाव के उपाय पर दिया जोर

Rahul

World Corona Update: वैश्विक कोरोना मामलों की संख्या 27.8 करोड़ के पार

Neetu Rajbhar

सरकारी स्कूल के बच्चों को बड़ी राहत, कक्षा 8 तक नहीं होगी वार्षिक परीक्षा

Aditya Mishra