featured देश

राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा स्थगित, लद्दाख सीमा का लेना था जायजा

RAJNATH Singh राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा स्थगित, लद्दाख सीमा का लेना था जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ का लद्दाख दौरा फिलहाल के लिए स्थगित हो गया है। वह शुक्रवार को सेना प्रमुख के साथ लद्दाख जानेवाले थे।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ का लद्दाख दौरा फिलहाल के लिए स्थगित हो गया है। वह शुक्रवार को सेना प्रमुख के साथ लद्दाख जानेवाले थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लद्दाख में चीनी सेना के साथ सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लेना था। लेकिन अब उनके कार्यक्रम को रीशेड्यूल किया जा रहा है। इसलिए वह शुक्रवार यानी कल लद्दाख नहीं जाएंगे।

बता दें कि पांच मई को दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध के बाद यह रक्षा मंत्री का पहला लद्दाख दौरा होता। इसमें उनके साथ सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे होते। नरवणे कुछ दिन पहले ही लद्दाख के दौरे से लौटे हैं। राजनाथ सिंह के दौरे के पीछे सैनिकों का मनबोल बढ़ाना वजह माना जा रहा था।

https://www.bharatkhabar.com/nasa-designed-printable-necklace-for-corona-virus/

सेना प्रमुख नरवणे ने 23 और 24 जून को लद्दाख का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं। इससे पहले जनरल नरवणे ने 22 मई को लेह का दौरा किया था। भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले सात हफ्तों से पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में कई जगहों पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। 15 जून की रात को गलवान घाटी में हिंसक झड़पों में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद तनाव और बढ़ गया। इस झड़प में चीन के सैनिक भी हताहत हुए लेकिन पड़ोसी देश ने अभी तक उनकी संख्या नहीं बताई है।

Related posts

नाबार्ड का स्टेट क्रेडिट सेमिनार आज, CM धामी ने की शिरकत

Rahul

केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं के खिलाफ राज्यों को सख्त कदम उठाने को कहा

Rani Naqvi

अब उद्योगों को मिल रही महंगी ऑक्सीजन, जानिए कितने बढ़े दाम

Aditya Mishra